विधायक ने दिव्यागों को बांटा ट्राई सायकिल और उपकरण


महराजगंज (जौनपुर )
स्थानीय ब्लाक परिसर महराजगंज में क्षेत्रीय विधायक बदलापुर रमेशचन्द्र मिश्र ने बुधवार दिव्यांगो को ट्राई सायकिल और सहायक उपकरण वितरित किया !
उन्होने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांग जन के लिए संचालित की गयी योजनाओ में दिव्यांग को बेहतर लाभ मिल रहा है इन उपकरणो से इनकी दिनचर्या भी बेहतर ढंग से चलने लगेगी !
शिविर में विधायक जी ने भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपल्ब्धियो के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि सरकार को हर गरीब की चिन्ता है !सबके लिये काम कर रही है उन्होने घोषणा भी किया कि जो दिव्यांग दोनो पैरो से पूर्ण रूप से अपाहिज है और वे रोजगार करना चाहते है उनके लिये वे अपने विधायक निधि के पैसे से मोटराइज्ड ट्राई सकिल देगे ! 
शिविर कार्यक्रम मे दिव्यांग जन अधिकारी दिव्या शुक्ला ने बताया कि जिन लोगो की पेंशन नही आ रही है वे अपना आधार कार्ड लेकर किसी भी सहज जनसेवा केन्द्र से फेमली आईडी जनरेट करा सकता है उनकी पेंशन आना शुरू हो जायेगी ! बताया कि महराजगंज विकासखण्ड के कुल
 1348 दिव्यांगो को पेंशन मिल रही है! बाकी बचे दिव्यांग आई जनरेट करा ले !
शिविर में 110 दिव्यांग को ट्राई सायकिल 20 को कृतिमअंग तथा 5 नेत्रवधिर को इलेक्ट्रिक वाइब्रेट छडी वितरित दी गयी ! सभी दिव्यांग को विधायक रमेश चन्द्र मिश्र द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया 
मौके पर दिव्यांगजन अधिकारी दिव्या शुक्ला ,बीडीओ  नीरजकुमार एडीओ पंचायत के के पाण्डेय एडीओ कापरेटिव डा० संजय सिह  महराजगंज भाजपा अध्यक्ष लवकुश सिह प्रधान आजाद सिह विनोद कुमार पाल आदि मौजूद रहे !

Comments

Popular posts from this blog

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के चेयरमैन व निदेशक के खिलाफ जालसाजी धोखाधड़ी का मुकदमा

ठाकुर तिलकधारी सिंह आदर्श बाल रामलीला समिति कुद्दूपुर का संरक्षक मंडल के निर्देशन में सन् 2025 समिति का गठन किया गया।