जनता से टैक्स को लेकर मोदी सरकार बनाती है प्रचार की होर्डिंग- अमित


 जौनपुर ।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के छबीलेपुर बाजार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में सपा कार्यकर्ताओं ने पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया। जिसमें लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनता से टैक्स को हजम कर रही है और वह उनके पैसो को  चुनाव प्रचार में खर्च कर रही है। 
जानकारी के अनुसार छबीलेपुर बाजार में बृहस्पतिवार को सपा के नेता अमित यादव के नेतृत्व में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें  सपा नेता अमित यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार का बुलडोजर कानून और लंगड़ा बनाओ अभियान पीडीए के खिलाफ हैं और असंवैधानिक है । योगी  सरकार की पुलिस पिछड़ों दलितो, अलसंख्यको के नौजवानों के खिलाफ लगड़ा बनाओ अभियान चला रही है। उनको विकलांग बनाकर आजीवन घर बैठना चाहती है सपा नेता  अमित यादव ने कहा कि जनता से टैक्स लेकर यह भाजपा सरकार अपने प्रचार प्रसार अभियान में खर्च कर रही है और लोकसभा चुनाव जनता के पैसे पर लड़ने की तैयारी कर रही है। जो बेहद और गलत और शर्मनाक है। इसके खिलाफ सबको आगे आना होगा ।वर्तमान मोदी योगी सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। इस अवसर प सपा नेता सुशील चंद दुबे प्रभारी सदर विधानसभा, सत्येंद्र यादव, रामजस यादव , भीम यादव  ,जितेंद्र यादव, कमाल अंसारी, राजकुमार , नन्हकू निषाद , रतीलाल कनौजिया ,रामचरित्र गौतम ,गोवर्धन पाल  रविनाथ पाल मौजूद रहै।

Comments

Popular posts from this blog

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के चेयरमैन व निदेशक के खिलाफ जालसाजी धोखाधड़ी का मुकदमा

ठाकुर तिलकधारी सिंह आदर्श बाल रामलीला समिति कुद्दूपुर का संरक्षक मंडल के निर्देशन में सन् 2025 समिति का गठन किया गया।