विधायक ने छात्रों को वितरित किया स्मार्टफोन


गौराबादशाहपुर, जौनपुर।

धर्मापुर ब्लाक के कुछमुछ स्थित मां आशा ज्ञानदीप संस्थान में शुक्रवार को छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 687 छात्रों को स्मार्टफोन दिया गया। मुख्य अतिथि जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने  छात्रों को स्मार्टफोन वितरित करते हुए कहा कि इससे छात्र छात्राओं को तकनीकी शिक्षा में मदद मिलेगी। छात्रों को इस कम्पटीशन के युग में कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलेगी। विशिष्ट अतिथि धर्मापुर की ब्लाक प्रमुख विमलेश यादव, अब्दुल हक अंसारी रहे। प्रबंधक अर्चना यादव व अजय यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। डायरेक्टर अखिलेश यादव ने आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता संरक्षक हवलदार यादव ने तथा संचालन अर्जुन राय ने किया। इस मौके पर प्रधान लालजी यादव, नीरज यादव, फौजी अनिल यादव, उपेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की गई जान डीलवरी कराने को लेकर महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर का लगा रही है चक्कर कई दिनों से बनवासी परिवार*

सुल्तानपुर ग्राम सभा में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन