यमदग्नि ऋषि की तपोभूमि का भूमि पूजन

जौनपुर। सिरकोनी ब्लाक के जमैथा गांव में गोमती नदी तट पर स्थित यमदग्नि ऋषि की तपोस्थली अखड़ो घाट को सुंदर, मनमोहक और प्रकाषयुक्त  करने के लिए तथा राजेपुर गांव में रामेश्वरम महादेव मंदिर का कायाकल्प करने के लिए जफराबाद के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय ने गुरुवार को भूमि पूजन किया । इन दोनों धार्मिक स्थलों के कायाकल्प पर करीब 80 लाख रुपये खर्च आएगा।  लागत का 50 प्रतिशत पयर्टन विभाग देगा 50 फीसदी रकम विधायक निधि से लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अंतर्गत सिरकोनी ब्लाक के जमैथा गांव में अखड़ो घाट पर मुख्य द्वार का निर्माण, पार्क , नदी के किनारे रेलिंग लगाई जाएगी , शौचालय का निर्माण होगा , स्ट्रीट लाइट लगेगी , बैठने के लिए कुर्सियां और रास्ता बनाया जाएगा। इसमें कुल 50 लाख रुपये खर्च होगा। इसी के साथ राजेपुर त्रिमुहानी में स्थित रामेश्वरम धाम में गेट का सुंदरीकरण, लाइट , इंटर लॉकिंग , शौचालय का निर्माण , सुन्दरीकरण व मरम्मत का कार्य होगा। इन कार्यो में 30 लाख रूपये खर्च किया जाएगा। दोनों धार्मिक स्थलों पर होने वाले कार्य का आज क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय ने भूमि पूजन किया।

Comments

Popular posts from this blog

*रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की गई जान डीलवरी कराने को लेकर महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर का लगा रही है चक्कर कई दिनों से बनवासी परिवार*

सुल्तानपुर ग्राम सभा में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन