शिवालयों में जलाभिषेक को जनसैलाब उमड़ा


जौनपुर। देवाधिदेव महादेव का मनभावन सावन सोमवार से शुरू हो गया है। इस पवित्र माह में जिले के प्रमुख ऐतिहासिक शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ा।    जगह - जगह बैरिकेडिंग की गई। प्रशासन की तरफ से रास्ता डायवर्ट किया गया। बड़ी संख्या में कांवड़ियों की टोली त्रिलोचन महादेव के दर्शन करने के बाद बाबा विश्वनाथ, बैजनाथ के लिए रवाना हुए। कुछ कांवड़ियों ने त्रिलोचन महादेव पर जलाभिषेक किया।  ग्रामीण इलाकों में स्थित त्रिलोचन महादेव, साईं नाथ महादेव , करशूलनाथ महादेव, गौरी शंकर महादेव सुजानगंज , घसीटानाथ महादेव , सिरकोनी के राजेपुर रामेश्वर महादेव , गोमतेश्वर महादेव केराकत, दियावां नाथ महादेव, भोला शंकर महादेव, शहर के पांचों शिवालय जागेश्वर नाथ आदि शिवालयों में दुग्ध व जल से शिवलिंगों को अभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जिले में प्रवाहित आदि गंगा गोमती के अलावा काशी व प्रयागराज से मोक्षदायिनी मां गंगा का जल लेकर रोजाना व खास तौर पर सोमवार को शिवभक्त जलाभिषेक के लिए शिवालयों पर पहुंचे। हर तरफ आस्था का जनसैलाब दिखाई पड़ा।हजारों की संख्या में कांवड़ियों की टोली बाबा विश्वनाथ और देवघर जाते दिखे। ऐसे भी शिवभक्तों की संख्या कम नही है, जो इस पवित्र माह में दर्शन पूजन के लिए बाबा अमरनाथ बर्फानी , पशुपति नाथ, व महाकालेश्वर समेत अन्य ज्योतिलिंगों को प्रस्थान करते है। बोल बम , हर हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*