दस दिवसीय न्याय यात्रा के साथ बर्खास्त 9000 हजार कोरोना योद्धा ने बहाली के लिए स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर किया घेराव


विवेक त्रिपाठी जन धमाका टाइम्स

 लखनऊ- मिली जानकारी के अनुसार बर्खास्त 9000 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने न्याय यात्रा निकाल कर अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री  आवास का घेराव करते हुए  ज्ञापन दिये उच्च अधिकारियों द्वारा बताया गया की स्वास्थ्य मंत्री  पहले निश्चित कार्यक्रम के कानपुर जा चुके हैं हमारी उनसे बात हो चुकी हैं वो जैसे ही आते हैं तो आप में से पांच सदस्य की उनसे मुलाकात करायी जायेगी आप अपनी समस्याओं को रख उनसे वार्तालाप कर लीजिए मिली जानकारी के अनुसार न्याय यात्रा पैदल चलकर 10/09/2024 को इटावा से आज 20/09/2024 को प्रात:लगभग 9:45 पर उनके आवास के सामने पहुंचीं न्याय यात्रा में बर्खास्त कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से 6 सूत्रीय मांग रखीं हैं कि धरने के दौरान अवैध रूप से निकाले गये कर्माचारियों की वापसी की जाये कंपनी हर महीने अवैध रूप से भर्ती करती हैं और डीडी के रूप में पैसे लेती हैं इस पर रोक लगाई जाए अगर मैनपावर की आवश्यकता हो तो सेवा नियोजन के माध्यम से भर्ती की जाय कंपनी फर्जी केस के लिए दबाव बनाती है इस पर रोक लगायी जाय कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन दर तथा ओवर टाईम का श्रम विभाग के अनुसार भुगतान किया जाय जिले में शासन स्तर पर एक कमेटी बनायी जाय जो कंपनी की निगरानी करें बिना उसकी सहमति से किसी भी कर्मचारी को निकाला ना जाए नौकरी के नाम पर अवैध वसूली कर्मचारियों से जमा की गयी डीडी ई एम टी को 45000 व पायलट की 25000 वापस दिलायी जाये  ये न्याय यात्रा  क्रांतिकारी शरद यादव व प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडे विवेक त्रिपाठी सहित प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ-साथ मंडल पदाधिकारियों सहित जिला पदाधिकारियों एवं प्रदेश के हर जिले उपस्थित एम्बुलेंस कर्मचारियों ने जबरदस्त जोश एवं उत्साह के साथ अपने हक की लड़ाई के लिए सड़क पर उतर आये हैं अब देखना यह कि स्वास्थ्य मंत्री इनके साथ न्याय करते हैं की नहीं अभी ? चिन्ह बना हुआ हैं

Comments

Popular posts from this blog

*रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की गई जान डीलवरी कराने को लेकर महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर का लगा रही है चक्कर कई दिनों से बनवासी परिवार*

सुल्तानपुर ग्राम सभा में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन