महिला कल्याण विभाग द्वारा "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" कार्यक्रम का आयोजन।


ब्यूरो प्रदीप कुमार पाण्डेय।

गाजीपुर। महिला कल्याण विभाग द्वारा "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" योजना के तहत एक विशाल सभा का आयोजन विकास खंड मोहम्मदाबाद के सभागार में किया गया। इस सभा में 89 गांव के ग्राम प्रधान, सचिव और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। सभा की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी यशवंत राव ने की।

सभा में महिला कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने सरकारी योजनाओं, विशेषकर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपस्थित ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया गया कि वे इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार अपने-अपने गांवों में करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
सभा के आरंभ में खंड विकास अधिकारी को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया गया। कार्यक्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिं की गाज़ीपुर से प्रभारी विनोद कुमार यादव, वन स्टॉप सेंटर महिला कल्याण विभाग की सेंटर मैनेजर प्रियंका प्रजापति, चाइल्ड हेल्पलाइन काउंसलर गौरव वर्मा, हेड कांस्टेबल रमेश त्रिपाठी, सचिव रामनिवास राय, रवि प्रकाश यादव, नीतू सिंह, रानी सिंह कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी और नागरिक भी उपस्थित थे।

सभा में महिला सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*