नवागत एडीओ पंचायत अशोक कुमार ने किया कार्यभार ग्रहण।


ब्यूरो प्रदीप कुमार पाण्डेय।



गाजीपुर। जनपद के खंड विकास मोहम्मदाबाद में आज, 15 अक्टूबर 2024, नवागत एडीओ पंचायत अशोक कुमार ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पहले भदौरा में तैनात रहे अशोक कुमार का स्थानांतरण मोहम्मदाबाद में किया गया है।

इस मौके पर एक स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विकास खंड के सचिवों और अन्य कर्मचारियों ने नवागत एडीओ को माला पहनाकर और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। स्थानांतरित एडीओ पंचायत सुरेंद्र कुमार को भी विदाई दी गई।

नवागत एडीओ पंचायत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी प्राथमिकता विकासखंड के सभी गांवों में सरकार की योजनाओं का ससमय क्रियान्वयन करना और सफाई कर्मियों की समस्याओं का समाधान करना होगा।

इस अवसर पर विकासखंड के सचिवों में रामनिवास राय, सुरेंद्र यादव, रवि प्रकाश,नितू सिंह, रानी सिंह कुशवाहा तथा कर्मचारियों में राम प्रवेश यादव,अंजनी यादव, कृपा शंकर , प्रेमचंद चौधरी ,मुकेश रावत ,धर्मेंद्र कुमार, ओम प्रकाश यादव, सुनील पटेल, रामाश्रय, आलोक, तथा जिला सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कन्हैयालाल भी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

*रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की गई जान डीलवरी कराने को लेकर महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर का लगा रही है चक्कर कई दिनों से बनवासी परिवार*

सुल्तानपुर ग्राम सभा में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन