खंड विकास अधिकारी ने सचिवों संघ की बैठक दिया दिशा निर्देश।*

*

*कार्य की लापरवाही में होगा दंडात्मक कार्रवाई।*

ब्यूरो प्रदीप कुमार पाण्डेय।


गाजीपुर। जनपद के खंड विकास मोहम्मदाबाद अंतर्गत विकास अधिकारी यशवंत राव ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया। 


यह बैठक लगभग 2 घंटे चली। इस बैठक में सभी सचिव उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं के अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा थी। अधूरे कार्यों को तत्काल ही पूर्ण करने का दिशा निर्देश दिया गया। खंड विकास अधिकारी ने जिन सचिवों द्वारा गांव में कार्य पूर्ण हो गया  उसके संदर्भ में जानकारी ली। अधूरे कार्यों के प्रति उन्होंने कहा कि शिघ्र ही उसे पूर्ण कराया जाए। प्रधानमंत्री योजना अंतर्गत आवास के संबंध में सर्रवेयर नियुक्त किया गया तथा उनका मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया गया। सामुदायिक शौचालय को लेकर उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जाए कि कहां कार्य करने वाला समयानुसार  उपलब्ध है या नहीं ।अन्य विषयों पर भी खंड विकास अधिकारी ने दिशा निर्देश दिया। सभा में एडियो (पंचायत) अशोक यादव, ए डीआई एस बी संजय सिंह, सचिवों में रामनिवास राय ,रवि प्रकाश यादव ,सतीश कुशवाहा, छविनाथ यादव, पूजा सिंह, मयंक धर राय ,नीतू सिंह, महिमा तिवारी ,सतीश कुमार व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*