पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र ने अधिकारियों संग की बैठक।
*त्योहार के दृष्टिगत हुई समीक्षा बैठक।*
ब्यूरो प्रदीप कुमार पाण्डेय।
गाजीपुर ।आज दिनांक 11 अक्टूबर 2024 को मोहित गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी द्वारा पुलिस अधीक्षक ईराज रजा की उपस्थिति में पुलिस लाइन सभागर में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के साथ कानून व शांति व्यवस्था एवं आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत समीक्षा बैठक की गई। जिसमें नवरात्र/दुर्गापूजा,दशहरा, दीपावली व छठ के दृष्टिगत की गई तैयारियों का जायजा लिया गया। आइजीआरएस व जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण,विवादित प्रकरणों में निरोधात्मक कार्यवाही,हिस्ट्रीशीटर व टॉप टेन सूची में शामिल अपराधियों की सतत निगरानी तथा छोटी सी छोटी घटनाओं पर गम्भीरता पूर्वक कार्यवाही करने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
Comments
Post a Comment