प्रधान बिन्दु चौधरी द्वारा बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए लगभग 250 कंबल अपने ग्राम सभा पनौली में पात्रों को किया गया वितरण


विवेक त्रिपाठी जन धमाका टाइम्स
  खुटहन- खुटहन ब्लॉक के अंतर्गत पनौली ग्राम प्रधान बिन्दू चौधरी ने  अपने पैतृक आवास पनौली  में लगभग 250 जरूरतमंदों को कंबल दिया, जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे l उन्होंने कहा कि निर्बल, बीमार, वृद्ध, दिव्यांग व गरीबों की सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई धर्म नहीं है l हमारे धर्म ग्रंथो में भी कहा गया है कि किसी के अंत:करण से निकली हुई दुआ या बद्दुआ दोनों का असर अवश्य होता है, हम सेवा के बल पर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं , वही उनका तिरस्कार करने से जो बद्दुआ मिलती है उसके लिए बाद में कोई प्राश्चित का रास्ता भी नहीं होता है उसे इसी जीवन काल में खुद को ही भोगना पड़ता है। उन्होंने सभी सक्षम व्यक्तियों को जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए आगे आने का आह्वान किया, इस मौके पर रामधारी कश्यप, प्रमिला गौतम, सिंगरी गौतम, सुक्खू यादव ,संजय गुप्ता सुरेश गुप्ता मनोज पासवान राजेश कन्नौजिया आदि मौजूद रहे l

Comments

Popular posts from this blog

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के चेयरमैन व निदेशक के खिलाफ जालसाजी धोखाधड़ी का मुकदमा

ठाकुर तिलकधारी सिंह आदर्श बाल रामलीला समिति कुद्दूपुर का संरक्षक मंडल के निर्देशन में सन् 2025 समिति का गठन किया गया।