स्वयंसेवकों एवम स्वयंसेविकाओं ने सीखा योग का गुण।


 
रामकिशुन सिंह पीजी कालेज सिद्दीकपुर जौनपुर में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के तहत  स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं  के लिए आयोजित  योग प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हुआ योग प्रशिक्षण शिविर के योग प्रशिक्षक राज यादव राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आरा जौनपुर ने  योग शिविर में उपस्थित स्वयंसेवकों एवम स्वयंसेविकाओं को ग्रीवा चालन,स्कन्ध चालन,घुटना  संचालन,वृक्षासन, ताड़ासन, शशकासन, वक्रासन एवम कपालभाति प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, सहित तमाम आसनों का क्रियात्मक अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया।
कार्यक्रम के समापन के  दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ सिद्धार्थ शंकर सिंह ने कहा कि योग से हमारा मानसिक और शारीरिक विकास होता है योग से हम स्वस्थ और खुशहाल रह सकते है इसलिये हमे नियमित रूप से योगा करना चाहिये।
इस मौके डॉ अरविंद उपाध्याय, शेष कुमार यादव, नीलेश पाठक, शरद सिंह,धर्मसेन सिंह, आनन्द दूबे, रमेश चन्द्र मालवीय, बब्बू सिंह, अम्बुज सिंह, धन्नजय सिंह, स्वेक्षा प्रजापति, रंजीत कुमार, शिवम गौतम, खुशी सिंह, वर्तिका सिंह, सहित समस्त स्टाफ एवम स्वयंसेवक एवम स्वयंसेविकाएँ उपस्थित रही।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*