गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन समारोह


गाजीपुर। जनपद गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन की ओर से आज होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संगठन कार्यालय पर आयोजित इस समारोह में पत्रकारों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह का आयोजन हमारी परंपरा रही है, जिसका लगातार निर्वहन किया जा रहा है। अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह ने सदस्यों को शुभकामना देते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस साल भी सद्भाव के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।

समारोह में अनिल उपाध्याय, रविकान्त पाण्डेय, दुर्गविजय सिंह, आलोक त्रिपाठी, राममनोज त्रिपाठी, देवब्रत विश्वकर्मा, विनय सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, विनय तिवारी, अजयशंकर तिवारी, विनोद गुप्ता, अभिषेक सिंह सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*