भगवान भाष्कर के दर्शन में रोड़ा बनेंगे पुलों पर लगे होर्डिंग्स—बैनर*
* सूर्यास्त एवं सूर्योदय पर अर्घ्य देने में महिलाओं को होगी दिक्कत! *प्रभारी मंत्री के सख्त निर्देश के बाद भी लगे हैं तमाम बधाई संदेश* जौनपुर। बिहार का सबसे महत्वपूर्ण पर्व डाला छठ इस समय देश का सबसे बड़ा त्योहार लगभग हो गया है जिसको लेकर बिहार, उत्तर प्रदेश के अलावा अब महाराष्ट्र, गुजरात, आन्ध्र प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों में भी इसकी महत्ता काफी बढ़ गयी है। यही कारण है कि इस पर्व को लेकर जहां तमाम स्वयंसेवी संगठनों के लोग आगे आ गये हैं, वहीं जिला एवं पुलिस प्रशासन भी काफी गम्भीर हो गया है। गम्भीरता का आलम यह है कि सूबे के कैबिनेट मंत्री एवं जौनपुर के प्रभारी मंत्री अरविन्द शर्मा स्वयं जौनपुर आकर गोमती नदी के घाटों का निरीक्षण किये। इतना ही नहीं, जिला, पुलिस एवं नगर पालिका प्रशासन को सख्त निर्देश भी दिये कि किसी प्रकार की कमी या लापरवाही एकदम नहीं होनी चाहिये। उनके सख्त निर्देश का आलम यह है कि जहां घाट पर अच्छी सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था की जा रही है, वहीं मेला सम्बन्धित अन्य सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि गोमती नदी के किनारों के अ...