द इंडिया फैमिली रेस्टोरेंट” का भव्य उद्घाटन, स्थानीय लोगों ने की सराहना*
नरौली पुल प्राइवेट बस स्टैंड, आज़मगढ़ स्थित द इंडिया फैमिली रेस्टोरेंट का गुरुवार को भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मुखराम यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिलरियागंज (आज़मगढ़) रहे, जिन्होंने विधिवत फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया।
रेस्टोरेंट के संचालक प्रशांत सिंह एवं सनी यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि ग्राहकों को बेहतर स्वाद और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। रेस्टोरेंट में देसी चूल्हा मटन, मटन करी, चिकन करी, फिश फ्राई सहित विभिन्न शाकाहारी व इंडो-चाइनीज़ व्यंजन भी उपलब्ध हैं।
Comments
Post a Comment