Posts

ट्यूबेल के कुंए मे गिरा नील गाय तुरंत पत्रकार ने पुलिस हेल्प लाइन 112 पर फोन किया तत्काल प्रशासन के लोग पहुंचकर रेस्क्यू किया

Image
विवेक त्रिपाठी जन धमाका टाइम्स रविवार के दिन शाम  के समय गाँव के निवासी शावले सिंह  ने पत्रकार विवेक कुमार त्रिपाठी को सूचना दी कि पनौली गाँव निवासी सत्येन्द्र सिंह के ट्यूबेल के लगभग 10 फीट गहरे कुंए में नील गाय गिर गया हैं तुरंत पत्रकार ने पुलिस हेल्प लाइन 112 पर फोन किया तत्काल खुटहन थाना से PRV 112 ने 15 मिनट में मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत करने बाद नीलगाय को सुरक्षित निकाल कर उसकी जान बचाई इस मौके पर उपस्थित पत्रकार विवेक कुमार त्रिपाठी, शैलेश  सिंह, उमेश यादव सत्येंद्र सिंह, सहित तमाम लोग मौजूद रहे विवेक कुमार त्रिपाठी ने PRV 112 की सक्रियता को देखते हुए डायल 112 हेल्पलाइन नंबर लखनऊ धन्यवाद दिया

रामकथा के लिए बीआरपी मैदान में हुआ भूमि पूजन

Image
प्रायोजक ज्ञान प्रकाश सिंह ने निभाया अपना वादा संवाददाता जन धमाका टाइम्स एक बार फिर रामकथा से गूंजेगा बीआरपी मैदान जौनपुर। नगर के बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में गुरुवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष अष्ठमी के दिन रामकथा के भव्य आयोजन के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने भूमि पूजन किया। आचार्य डॉ पंडित रजनीकांत द्विवेदी ने मंत्रोच्चारण एवं रामचरणानुगामी भक्तजनों की उपस्थिति में पूजन, हवन कराया जिसके बाद कथास्थल पर भव्य पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि पिछले साल रामकथा के समापन के दिन आभार व्यक्त के दौरान उपस्थित लोगों के सामने मैंने कहा था कि अगले साल भी इसी मैदान में इससे भी भव्य रामकथा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने रामायण की एक चौपाई को कहते हुए कहा कि रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर बचन न जाई... । जनता के सामने किए गए वादे को पूरा करने के लिए प्रभु राम की भव्य रामकथा अंतरराष्ट्रीय कथावाचक प्रेमभूषण जी महाराज के मुख से लोगों को सुनने को मिलेगा। बताते चले...

खंड विकास अधिकारी ने सचिवों संघ की बैठक दिया दिशा निर्देश।*

Image
* *कार्य की लापरवाही में होगा दंडात्मक कार्रवाई।* ब्यूरो प्रदीप कुमार पाण्डेय। गाजीपुर। जनपद के खंड विकास मोहम्मदाबाद अंतर्गत विकास अधिकारी यशवंत राव ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया।  यह बैठक लगभग 2 घंटे चली। इस बैठक में सभी सचिव उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं के अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा थी। अधूरे कार्यों को तत्काल ही पूर्ण करने का दिशा निर्देश दिया गया। खंड विकास अधिकारी ने जिन सचिवों द्वारा गांव में कार्य पूर्ण हो गया  उसके संदर्भ में जानकारी ली। अधूरे कार्यों के प्रति उन्होंने कहा कि शिघ्र ही उसे पूर्ण कराया जाए। प्रधानमंत्री योजना अंतर्गत आवास के संबंध में सर्रवेयर नियुक्त किया गया तथा उनका मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया गया। सामुदायिक शौचालय को लेकर उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जाए कि कहां कार्य करने वाला समयानुसार  उपलब्ध है या नहीं ।अन्य विषयों पर भी खंड विकास अधिकारी ने दिशा निर्देश दिया। सभा में एडियो (पंचायत) अशोक यादव, ए डीआई एस बी संजय सिंह, सचिवों में रामनिवास राय ,रवि प्रका...

बिजली विभाग की बड़ी कार्यवाही 1,85000 की वसूली के साथ 65 लोगों का कटा कनेक्शन

Image
दीदारगंज-आजमगढ़ मार्टिनगंज तहसील अंतर्गत बरौना बाजार में मंगलवार को बिजली विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है बिजली विभाग विजिलेंस टीम की छापेमारी में जहां राजस्व में 1,85000 रुपए की वसूली की गई वही 65 लोगों का बिल जमा ना होने के कारण कनेक्शन काट दिया गया है 9 उपभोक्ताओं के भार में वृद्धि की गई है जेई अरुण कुमार द्वारा मीडिया को बताया गया कि सरकार द्वारा जनहित मे बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए संसाधन एवं क्षमता की व्यवस्था करनी पड़ती है इसलिए जनता का सहयोग अपेक्षित है सभी बकाएदार समय से बिल जमा करें तथा जो बिजली चोरी करता पकड़ा जाएगा उसे पर मुकदमा पंजीकृत भी किया जाएगा इस कार्यवाही में एसडीओ गिरीश सिंह जेई अरुण कुमार, tg2 अजय सहायक दिनेश, लाइनमैन पिंटू, विजय बिंद, विजय तिवारी, छोटेलाल रोहित बेचू राजेंद्र सुनील उपस्थित रहे

ग्राहकों की सेवा ही हमारी पहली प्राथमिकता- संतोष झा

Image
संवाददाता जन धमाका टाइम्स जनपद जौनपुर के वाजिदपुर यूनियन बैंक आफ इंडिया में बिजलेंस एवरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शाखा प्रबन्धक संतोष कुमार झा एवम नीलू कुमारी ने ग्राहकों के साथ अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यूनियन बैंक में सभी काम ईमानदारी और जिम्मेदारी से किया जाता है तथा ग्राहकों को पूरी तरह से डिजिटल करने का भी किया जा रहा है जिससे ग्राहकों को लेटेस्ट उत्पाद के बारे में भी जानकारी प्राप्त हो सके। यूनियन बैंक जनपद का अग्रणी बैंक है इसको और बेहतर बनाने के हम आगे भी प्रयासरत रहेंगे। साथ ही साथ बैंक कर्मचारियों  एवम ग्राहकों ने शपथ लिया कि जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमो का पालन करेंगे, किसी से रिश्वत नही लेंगे और नही देंगे,अपने सभी कार्य ईमानदारी और पारदर्शिता जनहित में कार्य करेंगे अपने निजी आचरण में ईमानदारी प्रस्तुत करूँगा साथ ही साथ भ्रष्टाचार की घटना की सूचना  को एजंसी को दूंगा। अंत मे वही कार्यक्रम मे उपस्थित अधिकारी गौरव गुप्ता जी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्राहकों को आवाज उठाना चाहिए सतर...

भीषण हादसा, दो बाइकें आमने-सामने टकराई: मौके पर दो युवकों की मौत, एक का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज।*

Image
*जन धमाका टाइम्स* अयोध्या / बाबा बाजार  अयोध्या के बाबा बाजार पावर हाउस के पास दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस चौकी सैदपुर के गनेशपुर गांव निवासी सुनील कुमार तिवारी पुत्र जगदीश तिवारी (26) मोटरसाइकिल से मुजफ्फरा जा रहे थे। जैसे ही बाबा बाजार पावर हाउस के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल लेकर सारिक पुत्र वकील अपने साथी सुनील पुत्र वंशी बैठ कर आ रहा था। बाइक की तेज स्पीड होने के चलते आमने-सामने दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद थाना बाबा बाजार पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य के...

मा० सदस्य, उ०प्र० राज्य महिला आयोग श्रीमती रेनू गौड 22 अक्टूबर को एटा में*

Image
    जन धमाका टाइम्स पी एस राजपूत  एटा   उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुरूप महिलाओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण व गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने का निर्देश दिया गया है। जिसके लिए उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में महिला आयोग द्वारा जनसुनवाई की जाएगी। इसी क्रम में दिनांक 22 अक्टूबर मंगलवार को मा० उ०प्र० राज्य महिला आयोग के निर्देशानुसार पूर्वान्ह 11 बजे से मा० सदस्य, उ०प्र० राज्य महिला आयोग श्रीमती रेनू गौड, के द्वारा महिला जनसुनवाई एवं इसके उपरान्त महिला बन्दीगृह, बालिका/महिला गृह का निरीक्षण किया जायेगा।            अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन सत्यप्रकाश के निर्देशानुसार महिला जनसुनवाई एवं निरीक्षण के लिए कार्यवाही /व्यवस्थाओं हेतु नोडल अधिकारी / मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। मा० पदाधिकाधिकारी के जनपद आगमन पर उनके अवस्थान सूइट / कक्ष आवंटन / अवस्थान व्यवस्था तथा मा० पदाधिकाधिकारी द्वारा जनसुनवाई हेतु पृथक कक्ष आवंटन हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट, एटा / प्र०अ० वी०आई०पी० श्री राज कुमार मौर्य को, मा0 पदाधिका...