Posts

राधेरमण फिर बने व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष

Image
 जौनपुर। व्यापार मंडल की  चयन बैठक शहर के एक   होटल पर जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिलाध्यक्ष ने बताया कि   व्यापारियों ने  बताया कि  नगर अध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहे नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल को, जिला उपाध्यक्ष अरशद कुरैशी ने अध्यक्ष पद के लिए   नाम प्रस्तावित किया,   सभी व्यापारियों ने प्रस्ताव का समर्थन किया, जिलाध्यक्ष ने नगर अध्यक्ष पद के लिए राधेरमण जायसवाल के नाम की घोषणा किया,   जायसवाल ने कहा की पिछले अनुभव को देखते हुए नई टीम का गठन जल्द ही किया जाएगा, तथा व्यापारी समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए व्यापारियों को एकजुट करने का प्रत्येक प्रयास किया जाएगा, नगर महामंत्री के पद पर   उत्तरी मनोज कुमार साहू महामंत्री दक्षिणी मुन्ना लाल अग्रहरि और नगर कोषाध्यक्ष पर अनिल वर्मा का नाम की घोषणा किया, । सभा को जिला संरक्षक राजदेव यादव, छबूलाल सोनकर, अरुण त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंघानिया, श्याम चंद्र अग्रहरी, संजीव यादव, रामकुमार साहू, विमल भोजवाल, सुरेंद्र प्रधान आदि वक्ताओं ...

30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

Image
जौनपुर।   संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर कार्यशाला का आयोजन चंदवक के   ब्यूटी पार्लर एवं प्रशिक्षण केंद्र में सम्पन्न हुआ।  कार्यक्रम का शुभारंभ केराकत उप जिलाधिकारी सुनील कुमार गौतम के द्वारा दीप प्रज्वलित कर के किया गया।    ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने   कार्यो का पूरा संक्षिप्त परिचय दिया। उपजिलाधिकारी  गौतम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों और महिलाओ को प्रमुखता से प्रशिक्षित करने का कार्य अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य है, जिस तरह से ग्रामीण  क्षेत्र की बच्चियों और महिलाओ को जागरुक करना और उनके अधिकारों के लिए आगे आकर कार्य करना बहुत ही पुनीत कार्य है, । प्रशिक्षिका सरोज गुप्ता और बिट्टू किन्नर के द्वारा  सभी बच्चियों एवं महिलाओ को किए गए बेहतर प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कुल 5 श्रेणी में प्रतियोगिता रखा गया जिसमें बेस्ट मेकअप के लिए प्रथम स्थान...

नीट परीक्षा को लेकर सौपा ज्ञापन

Image
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) जिला इकाई  के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ0 चंद्र सेन के नेतृत्व में पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति मे महामहिम राष्ट्रपति   को सबोधित जिलाधिकारी को नीट परीक्षा में पूरे देश में व्यापक स्तर पर हुई धांधली के कारण दिन रात ईमानदारी से कठिन परिश्रम करने वाले लाखों बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ से बचने के लिए परीक्षा परिणाम को निरस्त कर दोबारा परीक्षा कराने और नीट परीक्षा आयोजित करने वाली एनटीए एजेंसी एवं सरकार के प्रति विश्वास बनाए रखने को लेकर एक ज्ञापन दिया गया। मांग किया कि जिस परीक्षा की सुचिता एवं पारदर्शिता को लेकर पूरे देश में प्रश्न चिन्ह लग रहा है कि पेपर लीक, ग्रेस मार्क(कृपांक)सैकड़ो लोग पूर्णांक पा रहे हों और परीक्षा कराने वाली एजेंसी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री खुद धांधली को स्वीकार कर रहें हो तो सरकार को उसे प्रतिष्ठा का विषय नहीं बनाना चाहिए क्योंकि यह लाखों बच्चों और उनके अभिभावकों के भविष्य से जुड़ा हुआ मामला है। यदि परीक्षा निरस्त नहीं होती है तो प्रतियोगी बच्चों के साथ...

योग को जीवन में उतारे: कुलपति

Image
 जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को शहर के शाही किले में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जिला प्रशासन एवं समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से योगासन का कार्यक्रम आयोजित किया गया. योग प्रशिक्षक जय सिंह प्रतिभागियों को योग कराया.  उन्होंने योग और नशा मुक्त जीवन जीने में योग की भूमिका को जीवन में उतारने के लिए शपथ भी दिलाई.   इस अवसर पर कुलपति प्रो वंदना सिंह ने कहा कि हम सभी योग को जीवन में उतारे. योग से शरीर के विकारों एवं व्याधियों को दूर करने में मदद मिलती है.  योग हमारे  मन और तन दोनों को स्वस्थ रखता है. उन्होंने कहा कि  आज पूरा विश्व योग के महत्व को समझ गया. कुलपति ने समस्त सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्रबंधक एवं प्राचार्यों को योग को नियमित दिनचर्या में रखने की अपील भी की। नोडल अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि  बुधवार को योग एवं इसके विविध लाभ पर आधारित पोस्टर, निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.।  परीक्षा नियंत्रक अजीत  सिंह, प्रो अजय द्विवेदी, प्रो विक्रम देव शर्मा, प्रो...

बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा।

Image
जौनपुर। बरसठी में भीषण गर्मी में बिजली कटौती से परेशान दर्जनों की संख्या में खड़वा और नरहरपुर के ग्रामीणों ने उतिराई पावर हाउस पहुँच कर हंगामा किया।   पावर हाउस पर जेई के नही मिलने पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को कटौती की समस्या से अवगत कराया है।10 दिनों से बिजली कटौती अधिक होने के कारण भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। रात में 10 बार से ज्यादा बिजली कट रही है गर्मी अधिक होने के कारण बिजली न रहने पर ग्रामीण रात में जाग कर बिता रहे है। कई बार कटौती की शिकायत करने के बाद भी सुधार न होने पर नरहरपुर व धावा गांव के दर्जनों लोग उतिराई पावर हाउस पर पहुँच गये,लेकिन वहां पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नही मिला। ग्रामीणों ने बिजली कटौती की समस्या को एक्सईएन से फोन कर बताया गया।पावर हाउस पर मंटू सिंह, पवन दुबे, मनीष सिंह, सहित दर्जन भर  ग्रामीण रहे। इस सम्बंध में जेई आशीष यादव ने बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण लोड बढ़ गया है इसलिए रोस्टिंग करके दो फीडर चलाया जा रहा है। पावर हाउस पर लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने के कारण ओवरलोड है, ट्रां...

अब सवारियां भी ढोने में लगी है एंबुलेंस

Image
जौनपुर। जिले के विकासखंड बरसठी के दंताव गांव में यात्रियों से भरी एंबुलेंस गांव में पहुंची। इस दौरान कुछ जागरूक ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसे लेकर लोगों में तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं।  बताया जा रहा है कि एंबुलेंस सदर जौनपुर से यात्रियों को लेकर बरसठी के दंताव गांव में झाड़ फूंक करवाने के लिए महिलाओं और पुरुषों को लेकर आई है। जिसमें चार महिलाएं और साथ में वाहन से उतरते दो पुरुष हैं, जो पीछे गेट से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं। गांव के लोगों से पता चला कि यह एंबुलेंस किसी मरीज को नहीं बल्कि किराए पर यात्रियों को ढोने का काम कर रही है।  वीडियो बनाने वाले लोगों ने जब ड्राइवर से पूछा की आखिर एंबुलेंस से सवारी किसके कहने पर लाद रहे हो। इस पर उसने वीडियो बंद करने के लिए फोन की ओर झपटा और अपनी कमियों को छिपाने का प्रयास किया। एंबुलेंस में सवारी ढोने का वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ विभाग पर सवाल खड़ा हो रहा है।

विश्वनाथ मंदिर में भजनों की प्रस्तुति करेगें आशीष पाठक

Image
जौनपुर। गायक आशीष पाठक अमृत पूरी टीम के साथ बाबा विश्वनाथ मंदिर में 19 को देंगे अपने भजनों की प्रस्तुति। जनपद से सटे बाजार रामदयालगंज से सटे गांव पचोखर  निवासी पूर्वांचल के    भजन गायक आशीष पाठक अमृत 19 तारीख को शाम 4  बजे पूरी टीम के साथ वाराणसी विश्वास मंदिर में अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे।  यह कार्यक्रम विश्वनाथ मंदिर सांस्कृतिक विभाग द्वारा आयोजित होगा। इससे पहले श्री पाठक मुंबई महोत्सव वाराणसी शीतलाघात महोत्सव  बिहार महोत्सव ..लखनऊ महोत्सव में अपनी गायकी का लोहा मनवा चुके हैं।..श्री पाठक के कई भजन टी सीरीज से आ चुके हैं जिसमे सुपरहिट भजन राम की नगरिया हे जगजननी..कण कण में राम ...मथुरा में कान्हा...खाटू श्याम भजन यू ट्यूब पे रिलीज है ।