Posts

स्वयंसेवकों एवम स्वयंसेविकाओं ने सीखा योग का गुण।

Image
  रामकिशुन सिंह पीजी कालेज सिद्दीकपुर जौनपुर में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के तहत  स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं  के लिए आयोजित  योग प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हुआ योग प्रशिक्षण शिविर के योग प्रशिक्षक राज यादव राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आरा जौनपुर ने  योग शिविर में उपस्थित स्वयंसेवकों एवम स्वयंसेविकाओं को ग्रीवा चालन,स्कन्ध चालन,घुटना  संचालन,वृक्षासन, ताड़ासन, शशकासन, वक्रासन एवम कपालभाति प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, सहित तमाम आसनों का क्रियात्मक अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया। कार्यक्रम के समापन के  दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ सिद्धार्थ शंकर सिंह ने कहा कि योग से हमारा मानसिक और शारीरिक विकास होता है योग से हम स्वस्थ और खुशहाल रह सकते है इसलिये हमे नियमित रूप से योगा करना चाहिये। इस मौके डॉ अरविंद उपाध्याय, शेष कुमार यादव, नीलेश पाठक, शरद सिंह,धर्मसेन सिंह, आनन्द दूबे, रमेश चन्द्र मालवीय, बब्बू सिंह, अम्बुज सिंह, धन्नजय सिंह, स्वेक्षा प्रजापति, रंजीत कुमार, शिवम गौतम, खुशी सिंह, वर...

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने ली शपथ, ग्राम विकास का किया संकल्प

Image
ब्यूरो प्रदीप कुमार पाण्डेय।   गाजीपुर। जनपद के मुहम्मदाबाद विकास खंड के अंतर्गत हुए उप-निर्वाचन 2025 में विजयी हुए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह विकासखंड सभागार में संपन्न हुआ। समारोह के दौरान खंड विकास अधिकारी ए डी  ओ पंचायत अशोक कुमार ने नवचयनित ग्राम प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत जकरौली के सुरेंद्र राम और ग्राम पंचायत दौलताबाद की अंजली देवी ने अपने-अपने पद की शपथ ग्रहण की। इस मौके पर दोनों ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिव, स्थानीय ग्रामीणों, तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। शपथ ग्रहण के बाद ग्रामीणों ने अपने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का अभिनंदन किया, उनका मुंह मीठा कराया, और उन्हें शुभकामनाएं दीं। ग्राम प्रधानों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे अपने-अपने गांव के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों की समस्याओं के समाधान और गांव के उन्नयन के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जहां ग्रामवासियों ने उम्मीद जताई कि नवचयनित प्रधान अ...

डॉ.राज यादव ने किया राष्ट्रीय सेवा योजना का शुभारंभ।

Image
डॉ. अख्तर हसन रिजवी शिया पीजी कालेज जौनपुर में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के चौथे दिन प्रथम पाली में योग प्रशिक्षक डॉ.राज यादव राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आरा जौनपुर ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवम दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रीय सेवा योजना का शुभारंभ किया। एवम कार्यक्रम में उपस्थित स्वयं सेवकों एवम स्वयम सेविकोओं को योगिंग जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, बृक्षासन, ताड़ासन, ध्रुवासन, सहित तमाम आसनों एवं भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम का विधिवत अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया और कहा कि हमारे दैनिक जीवन मे योग की बहुत उपयोगिता है यदि हमे स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो हमें  योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा योग से हमारा शरीर ऊर्जावान रहता है। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अवधेश कुमार मौर्य ने कहा कि योग के माध्यम से हम तनाव रहित और अपने व्यक्तित्व तथा चरित्र में भी सुधार लाते है। तथा चमकती त्वचा, शांतिपूर्ण मन, अच्छा स्वास्थ्य-जो आप चाहते हैं, योग आपको देता है।हम ये जानने में असफल रहते हैं कि योग हमें शारीरिक, ...

मां गीता हेल्थ केयर एवं पैथोलॉजी सेंटर मल्हनी बाजार में एंबुलेंस की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध डा. डीके कौशल

Image
संवाददाता जन धमाका टाइम्स आप सभी के सहयोग सपोर्ट से अब अपने मॉ गीता हेल्थ  केयर एवम पैथोलॉजी सेंटर मल्हनी बाजार जौनपुर पर मॉ एंबुलेंस की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध हो गई हैं  कही भी मरीज ले आने एवं ले जाने के सम्पर्क करें 9151396387, 7084356412

धनेश्वर यादव पीजी कॉलेज में विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

Image
नेहरू युवा केंद्र जौनपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आयोजित विकासखंड करंजाकला में धनेश्वर यादव महिला पीजी कॉलेज मोकलपुर नेवादा में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता किया गया। जिसमें 400 मीटर दौड़ बैडमिंटन वॉलीबॉल कबड्डी कुश्ती का खेल संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में प्रथम सर्वेश निषाद द्वितीय श्रेयांश यादव और तृतीय स्थान पर सूरज निषाद वॉलीबॉल प्रथम विजेता रामपुर और उपविजेता लालपुर कबड्डी में विजेता धनेश्वर यादव पीजी कॉलेज मोकलपुर उपविजेता नेवादा ईश्वरी सिंह बैडमिंटन प्रथम आकांक्षा यादव द्वितीय रुचि पाल तृतीय ज्योति गौतम स्लो साइकिल में प्रथम साक्षी यादव द्वितीय प्रीति यादव और तृतीय अंजली यादव और कुश्ती में प्रथम विकास यादव, द्वितीय रुद्र ठाकुर, तृतीय रिशु निषाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुनील यादव "मम्मन"कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक राम कुमार यादव, रेफरी की भूमिका में अजय कुमार यादव, जयप्रकाश यादव, लक्ष्मी शंकर यादव, विकास यादव, मोहम्मद अब्बास,अमित यादव, संगीता यादव, रीता यादव, सुनीता यादव और इस मौक...

महिला ग्राम प्रधानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

Image
  ब्यूरो प्रदीप कुमार पाण्डेय। गाजीपुर। जनपद के विकास खंड मोहम्दाबाद में उपनिदेशक (पंचायत) वाराणसी मंडल के तत्वावधान में दो दिवसीय अनावासीय महिला ग्राम प्रधान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में मोहम्दाबाद, भांवरकोल और वाराचवर विकास खंडों की महिला ग्राम प्रधानों को नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल और लैंगिक समानता पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मोहम्दाबाद श्री अशोक कुमार यादव, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) वाराचवर श्री राम अवध राम, वरिष्ठ फैकल्टी सह प्रबंधक डीपीआरसी चंदौली श्री सुनील सिंह एवं महिला ग्राम प्रधानों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। श्री अशोक कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि महिला ग्राम प्रधानों का सशक्तिकरण उनके नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने में सहायक होगा। उन्होंने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में महिला प्रधान सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं, वहां पुरुष प्रधानों की तुलना में अधिक विकास देखने को मिलता है। महिलाओं की समस्याओं और उनके हितों को समझने में महिला प्रधानों की भूमिका अधिक प्रभावी होती है। श...

राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ।

Image
रामकिशुन सिंह महाविद्यालय सिद्दीकपुर जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के अध्यक्ष गौरव सिंह एवं डॉ.राज यादव योग प्रशिक्षक राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आरा जौनपुर ने मां सरस्वती की प्रतिमा माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर स्वयंसेवको ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित  लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि समाज सेवा के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास करना ही राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आये डॉ. राज यादव ने संबोधित  करते हुए कहा की इस तरह की राष्ट्रीय सेवा के माध्यम से छात्रों के बहुमुखीय व्यक्तित्व का विकास होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना का सिद्धांत है "मैं नही बल्कि आप" यह सिद्धांत इस बात पर जोर देता है कि किसी व्यक्ति का कल्याण समाज के कल्याण पर निर्भर करता है यह लोकतांत्रिक जीवन का सार है।  कार्यक्रम अधिकारी डॉ सिद्धार्थ शंकर सिंह ने आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किय...