Posts

श्रीमद्भागवत कथा सुननें मात्र से जन्म जन्मांतर के पाप कट जाते है- गणेश जी महराज

Image
  दीदारगंज-आजमगढ़ दीदारगंज क्षेत्र के पुष्पनगर गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर (अष्टी प्रांगण)पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन रविवार को कथावाचक गणेश जी महराज नें कहा कि भक्ती भागवत कथा सुनने वाले हर ब्यक्तित के अंदर स्वतः हृदय में वास कर जाती है।उन्होंन कहा कि भागवतकथा ही भगवान है और भगवान ही भागवत कथा है जो जीवन की खाक को मिटा दे उसी को भागवत कथा कहते है भागवत कथा के श्रवण पान से ही जन्म जन्मातर के समस्त पाप कट जाते है

डा. सन्दीप पाण्डेय तीसरी बार बने भारत विकास परिषद शौर्य के अध्यक्षअवधेश गिरि सचिव, जनार्दन पाण्डेय कोषाध्यक्ष, जयशंकर सिंह संगठन सचिव एवं प्रियंका पाण्डेय महिला संयोजिका मनोनीत

Image
संवाददाता जन धमाका टाइम्स जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के 2025—26 कार्यकाल के लिये चुनाव प्रक्रिया का संचालन नगर के एक प्रतिष्ठित होटल में किया गया। इस प्रक्रिया को संचालित करने के उद्देश्य से चुनाव अधिकारी के रूप में प्रान्तीय वित्त सचिव रमेश कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन ​से किया गया। इसके पश्चात वन्दे मातरम गीत गाया गया। संस्थापक अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय ने सभी का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में शौर्य परिवार द्वारा किये गये कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। चुनाव अधिकारी ने चुनाव के संवैधानिक नियमों को बताकर चुनाव प्रारम्भ करने की घोषणा की। जिसमें सर्वप्रथम में डा. गिरीश कुमार सिंह ने कोषाध्यक्ष पद के लिये जनार्दन पाण्डेय का नाम प्रस्तावित किया और डा. राजेश एवं अतुल मिश्र ने इसका अनुमोदन किया। चुनाव अधिकारी द्वारा कोषाध्यक्ष पद के लिये जनार्दन पाण्डेय के नाम की घोषणा की गई। संगठन सचिव पंकज सिंह ने सचिव पद के लिये अवधेश गिरि के नाम को प्रस्तावित किया तथा राह...

सम्मान समारोह: समर्पण और शिक्षा के प्रति नई प्रेरणा का संकल्प।

Image
 ब्यूरो रिपोर्ट प्रदीप कुमार पाण्डेय। गाजीपुर। जनपद के मुहम्मदाबाद थाना अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले आचार्यों को समर्पित "आचार्य सम्मान समारोह" का आयोजन स्थानीय कोतवाली अंतर्गत अष्ट शहीद सभागार में किया गया। यह भव्य कार्यक्रम एकल अभियान के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें मोहम्मदाबाद और बाराचवर संच के आचार्य एकत्र हुए। इस अवसर पर आचार्यों ने शिक्षा एवं समाज सेवा के प्रति अपनी भूमिका को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अत्यंत गरिमामय वातावरण में हुई। सभा अध्यक्ष मीरा राय ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर और दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस आध्यात्मिक और प्रेरणादायक शुरुआत ने पूरे समारोह को एक सकारात्मक ऊर्जा प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन कुशलता से कंचन यादव ने किया, जबकि अध्यक्षता समाजसेविका मीरा राय ने की। इस आयोजन के दौरान गाजीपुर अंचल संभाग, पूर्वी उत्तर प्रदेश के आचार्यों की मासिक बैठक भी संपन्न हुई। बैठक में संच अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल ने आचार्यों को एकल अभियान की अब तक की उपलब्धियों और भव...

पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा ग्राम उचौरी थाना खानपुर अंतर्गत घटनास्थल का किया गया निरीक्षण।

Image
    ब्यूरो रिपोर्ट प्रदीप कुमार पाण्डेय। गाजीपुर।  आज दिनांक 21 मार्च 2025 को पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी  मोहित गुप्ता द्वारा  समय करीब 12.00 बजे ग्राम उचौरी भैरोपुर थाना खानपुर गाजीपुर में गोली चलने की घटना की सूचना प्राप्त हुई जिसमें 02 लोग 1.अमन चौहान पुत्र प्रकाश चौहान निवासी चिलौना कला थाना खानपुर जनपद गाजीपुर उम्र 20 वर्ष तथा  2.अनुराग सिंह उर्फ भोनू पुत्र संजय सिंह निवासी चिलौना कला थाना खानपुर जनपद गाजीपुर उम्र 22  वर्ष  की मृत्यु हो गयी । इस सूचना पर मय पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुँचकरआवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित करते हुए व मृतक के परिजनों से वार्ता की गयी व घटित घटना का शीघ्रातिशीघ्र अनावरण तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर मानिटरिंग हेतु पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर को निर्देशित किया गया ।

गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन समारोह

Image
गाजीपुर। जनपद गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन की ओर से आज होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संगठन कार्यालय पर आयोजित इस समारोह में पत्रकारों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह का आयोजन हमारी परंपरा रही है, जिसका लगातार निर्वहन किया जा रहा है। अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह ने सदस्यों को शुभकामना देते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस साल भी सद्भाव के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह में अनिल उपाध्याय, रविकान्त पाण्डेय, दुर्गविजय सिंह, आलोक त्रिपाठी, राममनोज त्रिपाठी, देवब्रत विश्वकर्मा, विनय सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, विनय तिवारी, अजयशंकर तिवारी, विनोद गुप्ता, अभिषेक सिंह सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।

गाजीपुर में दो युवकों की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में तनाव

Image
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदीप कुमार पाण्डेय। गाजीपुर। जनपद के थाना खानपुर के ग्राम उचौरी में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों युवकों के शव गांव के बाहर एक बगीचे में बरामद हुए, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी, लेकिन इस दौरान ग्रामीणों ने एंबुलेंस को घेरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस वारदात में मारे गए युवकों की पहचान अमन चौहान (18 वर्ष) और अनुराग सिंह (29 वर्ष) के रूप में हुई है। हालांकि हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज रजा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्यारों की तलाश की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। दो युवकों की हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण आक्रोशित हैं और जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करन...

अराजकतत्वों द्वारा एक बीघे की सरसों जला कर राख कर दिया गया*

Image
जौनपुर - रामपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत रामपुर ग्राम सभा मई वार्ड नंबर 2 में एक बीघे की सरसों का फसल काटकर एक जगह रखा गया था कुछ शरारती तत्वों द्वारा बीती रात लगभग 1:30 बजे आग लगा दिया गया जिसमें खेत में रखा सरसों जल कर नष्ट हो गया आपको बता दें की ग्राम सभा मई के किसान बाबूलनाथ दुबे ऊर्फ चंदू दुबे अपनी खेत बोने के लिए अधिया मई के ही फूलचंद गौतम को खेती करने के लिए दिया था कई महीने परिश्रम करने के बाद सरसो तैयार हुआ था सरसों को देखर किसान बहुत खुश हुआ था कुछ ही दिन बाद मड़ाई करने की तैयारी हो रही थी कुछ लोगों की निगाह उस पर पड़ी जिसे देखकर उसे नागवार लगा इसी को लेकर कुछ शरारती तत्व द्वारा रात में जला दिया गया जिससे लगभग आज की कीमत 30 से 35 हजार की फसल जलकर नष्ट हो गई कुछ अराजक तत्व रात में शराब गांजा के नशे में घूमते रहते है प्रशासन ऐसे लोगों को पकड़कर अगर कार्यवाही करें तो ऐसी घटना की पुनरावृति नहीं होगी