Posts

मुख्यआरक्षी से बनाये गए उपनिरीक्षक

Image
  जौनपुर,शासन के निर्देश पर डीजीपी मुख्यालय ने मुख्य आरक्षियों को उपनिरीक्षक (दरोगा) के पद पर प्रोन्नत कर दिया,जनपद में अपनी कर्तव्यनिष्ठा तथा ईमानदारी से बिभिन्न थानों पर रह चुके मुख्यआरक्षी रामनिवास  राम  को उपनिरीक्षक  राज कालेज थाना कोतवाली   जौनपुर  बनाये जाने पर शुभ चिंतको व  समाजसेवियों ने बधाई व हार्दिक शुभकामनाये दी है, थाना बदलापुर में पुलिस चौकी घनश्यामपुर  में मुख्यआरक्षी पद पर रहते  लोगो ने इनकी कार्य क्षमता को  सराहा है, लोगो का यह मानना  है की  उपनिरीक्षक रामनिवास राम  अपनी कर्त्तव्यनिष्ठा व कार्य क्षमता से कानून के दायरे में रहकर समाज को अपराधमुक्त करने में अहम् भूमिका निभाते रहेंगे l

केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी लाभार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन

Image
केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शनिवार को पिलकिच्छा गांव के कोकना मजरे में स्थित विष्णु भगवान के मंदिर प्रांगण में चौपाल लगाकर सरकार की उपलब्धिया गिनाते हुए लाभार्थियों से आमने सामने बात कर संचालित योजनाओं का धरातली सच जाना | उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि ,आयुष्मान कार्ड, खाद्यान्न उज्जवला आदि के बारे में चौपाल में मौजूद लाभार्थियों से रू-ब-रू होकर बात किया  | उनके जवाब से वे संतुष्ट दिखी | श्रीमती अन्नपूर्णा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत आत्मनिर्भरता के साथ विश्व गुरु बनने की राह पर है | सरकार गरीबी, बेरोजगारी ,अशिक्षा मिटाने के लिए निरंतर काम कर रही है पूर्व में योजनाओं के धन का बीच में ही बंदरबांट हो जाया करता था | मोदी जी ने कुशल नेतृत्व में अब शत-प्रतिशत धन सीधा लाभार्थियों के खाते में आ रहा है | सभी बिचौलिए बेरोजगार हो गए | उन्होंने लाभार्थी प्रकाश गौतम कृष्णचंद्र कलावती देवी आदि से सीधा संवाद कर योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी | इसके बाद वे पुट आन गांव में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में हिस्सा लेने गई...

राधावल्लभ ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन खिचड़ी भोज का आयोजन

Image
खुटहन क्षेत्र के अंतर्गत इमामपुर गांव स्थित राधा वल्लभ ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन ने मौनी अमावस्या के दिन जरूरतमंदों के लिए खिचड़ी भोज अन्य कंबल वितरण के कार्यक्रम का आयोजन कराया | संस्था की चेयर पर्सन शशि यादव सैकड़ों लोगों को श्रद्धा पूर्वक खिचड़ी भोज नाश्ता व मुख मिष्ठान कराया | कपकपाती ठंड से ठिठुरते 501 जरूरत मंदो के बीच गेहूं तथा कंबल वितरण कराई गई| मुख्य अतिथि शशि यादव ने कहा गरीब असहाय दिव्यांग व जरूरतमंदों को दिए जाने वाले अन्न व वस्त्र दान से मानवता खुशी होती है | वाइस चेयरमैन अभिषेक कृष्णा ने कहा कि विगत वर्ष की भांति इस बार भी यह कार्यक्रम ठंड से परेशान जरूरतमंदों के लिए आयोजित किया गया था | इस मौके पर रजिस्ट्रार सौरव यादव आपरेशनल मैनेजर विशाल कृष्णा चीफ ऑफ स्टाफ धीरेंद्र कुमार शुक्ला प्रधानाचार्य फार्मेसी भानु प्रताप, अभिषेक सिंह, विजय बहादुर समेत सभी विभागों के एचओडी उपस्थित रहे

बाल मेले बच्चों ने लगाया व्य़जनों का स्टाल

Image
जौनपुर। माँ दुर्गा जी विद्यालय, तारापुर में विद्यालय के बच्चों द्वारा बाल मेले जलसा का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक सूर्यांश प्रकाश सिंह ने फीता काटकर किया। मेले में विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खेलों जैसे फनक्रेज, रिंग रॉंग, बजवायर चैलेंज, बॉटल फ्लिप चैलेंज व स्वादिष्ट व्यंजनों जैसे ब्रेडपिज्जा, टमाटर चाट, गोलगप्पे, मोमोज, नूडल्स, मंचूरियन, चूड़ामटर, लिट्टी चोखा, वड़ापाव, भेलपूरी व चाय के स्टाल लगाए। मेले का न सिर्फ बच्चों बल्कि उनके अभिभावकों ने भी खूब आनंद उठाया व छककर स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया। ज्ञात हो कि मेले के माध्यम से बच्चों ने स्वयं अपने अपने स्टाल से सामनों की बिक्री कर व्यापार कौशल के गुण सीखने काप्रयास किया। उक्त अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सरिता सिंह, उपनिदेशक डॉ0 ऋतु सिंह, किरण सिंह रेणु सिंह, संदीप श्रीवास्तव, सुभाष यादव सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे    और मयंक द्विवेदी का स्टाल बना आकर्षण का केंद्र।

हमजापुर लेखपाल की ​डीएम से हुई शिकायत, एसडीएम को जांच कर कार्यवाही का हुआ आदेश

Image
जौनपुर (टीएनए)। दबंग पूर्व प्रधान की धमकी से परेशान पिता सम्पादक एवं पुत्र अधिवक्ता सहित पूरा परिवार दहशत में आ गया है। इसी को लेकर सम्पादकों व पत्रकारों का दल मंगलवार को जिलाधिकारी से मिलकर ​उक्त दबंग पूर्व प्रधान की शिकायत करते हुये उसके प्रभाव में आये हल्का लेखपाल की जांच कराते हुये कार्यवाही की मांग किया। मामला सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव का है जहां के निवासी वरिष्ठ सम्पादक जय प्रकाश मिश्र एवं उनके पुत्र शिवशंकर मिश्र अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अनुसार उपजिलाधिकारी सदर के आदेश पर राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल की टीम सड़क के निर्माण हेतु नाप—जोख हेतु पहुंची। इस दौरान गांव के दबंग पूर्व प्रधान जयहिन्द यादव के प्रभाव में आकर जांच करने पहुंची टीम मनमाने ढंग से नाप करने लगी। इसका विरोध करने पर जहां राजस्व टीम सही नाप करने से मना कर दी, वहीं उक्त दबंग वह शालिक राम पुत्र गंगू रविंदर पुत्र सालिक जितेंद्र पुत्र सालिक मारपीट पर आमादा हो गये। फिलहाल किसी तरह वापस होने पर मामला हुआ लेकिन स्थिति तनावपूर्ण एवं दहशतजदा बना हुआ है। जाते समय दबंगों द्वारा शिकायतकर्ता को ...

बाहुबली जय हिंद यादव द्वारा पत्रकार और अधिवक्ता को जान से मारने की दी गई धमकी

Image
बाहुबली जय हिंद यादव द्वारा पत्रकार और अधिवक्ता को जान से मारने की दी गई धमकी जौनपुर थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र अंतर्गत हमजापुर गांव के  जयप्रकाश मिश्र द्वारा रास्ते को नक्शे के मुताबिक बनाने के लिए उप जिलाधिकारी को लिखित  प्रार्थना पत्र दिये जिससे नक्शे के मूल स्थान पर सड़क बन जाए और प्रार्थी का रकबा पूरा हो जाए उप जिलाधकारी द्वारा लेखपाल कानूनगो को निर्देशित किया गया की मौके की जांच कर रिपोर्ट सबमिट करें उस परिपेक्ष में कानूनगो लेखपाल 14 जनवरी 2023 शनिवार मौके पर आए और उनके द्वारा नापने के बाद एक जरीब प्रार्थी की चक कम पाई गई एक जरीब मिलने के बाद नियत स्थान पर चकरोड पहुंच गया बगल वाले की चक नापने पर 139 एयर ज्यादा पाया गया इस स्थिति में गांव के बाहुबली जय हिंद यादव जोकि दो बार प्रधान रह चुके हैं वह आते हैं और कानूनगो लेखपाल को कहते हैं कि आप लोग नापना बंद कीजिए लोग संतुष्ट नहीं है रोड यही बनेगा वर्तमान समय में जहां है उनकी यह बात सुनकर कानूनगो लेखपाल तुरंत चले जाते हैं और प्रार्थी के बेटे शिव शंकर मिश्रा (अधिवक्ता उच्च न्यायालय) व जनार्दन मिश्रा (संपादक दैनिक जन धम...

धूमधाम से मनाया गया सहायक विकास अधिकारी का जन्मदिन

Image
जौनपुर विकासखंड करंजकला के समस्त कर्मचारियों ने आज सहायक विकास अधिकारी रमेश कुमार यादव का मनाया धूमधाम से जन्मोत्सव जिस कार्यक्रम में विकासखंड करंजकला के समस्त कर्मचारी एवं विशिष्ट लोग उपस्थित रहे! , तारिक इकबाल, प्रमोद कुमार यादव, नागेंद्र कुमार, अमित सोनकर, नवनीत सिंह,अवधेश कुमार, संपादक जनार्दन मिश्रा मंगला प्रसाद यादव ब्लॉक अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ करंजकला, जंग बहादुर यादव, संदीप अस्थाना, रामअवतार ,प्रदीप शुक्ला, आशीष कुमार बिंद, ऋषभ सिंह, सेवक लाल यादव, अखिलेश कुमार यादव, आदि लोग उपस्थित रहे