Posts

Showing posts from November, 2023

आज से शुरू हुई नमो कबड्डी प्रतियोगिता

Image
अभी तक केवल क्रिकेट, बाली बाल, फुटबॉल को ही प्राथमिकता दी जा रही थी ऐसे में गांवों में खेली जाने वाली कबड्डी का चयन किया गया है: ज्ञान प्रकाश सिंह  ​​​​​​​जौनपुर  जिले में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज आज बी आर पी इंटर कॉलेज के प्रांगण में शुरू हुआ भारतीय जनता पार्टी के द्वारा एक ओर जहां स्थानीय खेल को प्रमोट करने की कोशिश कर रही है, वहीं युवाओं को भारतीय जनता पार्टी अपने ओर खींचने की कोशिश कर रही है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जौनपुर द्वारा बी आर पी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय ने की। मुख्य अतिथि के रूप मेंवरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका के चेयरमेन प्रतिनिधि डा रामसूरत मौर्य एवं बी आर पी इण्टर के प्राचार्य सुबास सिंह रहे। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा मैदान पर फीता काटकर और खिलाडियों का माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में सोलह ...

आज से शुरू हुई नमो कबड्डी प्रतियोगिता

Image
अभी तक केवल क्रिकेट, बाली बाल, फुटबॉल को ही प्राथमिकता दी जा रही थी ऐसे में गांवों में खेली जाने वाली कबड्डी का चयन किया गया है: ज्ञान प्रकाश सिंह  ​​​​​​​जौनपुर  जिले में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज आज बी आर पी इंटर कॉलेज के प्रांगण में शुरू हुआ भारतीय जनता पार्टी के द्वारा एक ओर जहां स्थानीय खेल को प्रमोट करने की कोशिश कर रही है, वहीं युवाओं को भारतीय जनता पार्टी अपने ओर खींचने की कोशिश कर रही है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जौनपुर द्वारा बी आर पी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय ने की। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका के चेयरमेन प्रतिनिधि डा रामसूरत मौर्य एवं बी आर पी इण्टर के प्राचार्य सुबास सिंह रहे। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा मैदान पर फीता काटकर और खिलाडियों का माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में सोलह टीमों ने प्रतिभाग करते ह...

*25 लाख रूपए की अवैध शराब का नियमानुसार कराया गया नष्टीकरण*

Image
----------------------------- *धनंजय राय ब्यूरो रिपोर्ट/जन धमाका टाइम्स* भदोही। पुलिस अधीक्षक भदोही डा0 मीनाक्षी कात्यायन के निर्देशानुसार जनपद में माल निस्तारण का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम थाना सुरियावां द्वारा कुल 10 अभियोगों में जब्त/बरामद अवैध शराब मात्रा 5017 (पाँच हजार सत्तरह) लीटर जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रूपए को माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम जनपद भदोही के आदेश के अनुपालन में जोधराज तालाब, कस्बा सुरियावां पर नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया। उक्त बरामदशुदा माल के नष्टिकरण  हेतु न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम द्वारा श्री कृपा शंकर पाण्डेय अपर उप जिला मजिस्ट्रेट, श्री वीरेंद्र कुमार वर्मा सहायक अभियोजन अधिकारी को नामित किया गया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कार्यवाही के दौरान श्री कृपा शंकर पाण्डेय अपर उप जिला मजिस्ट्रेट, श्री वीरेंद्र कुमार वर्मा सहायक अभियोजन अधिकारी, श्री अजय कुमार चौहान क्षेत्राधिकारी व श्री विनोद दुबे थानाध्यक्ष सुरियावां उपस्थित रहें।।

जनपद जौनपुर का नाम किया गायक गोरख यादव आयोध्या में,,

Image
आयोध्या में हो रहे विशाल भव्य (साकेत महोत्सव) में दूर- दूर हर जिले से सभी कलाकार भाग लिए, जिसमे जनपद जौनपुर का बेटा गायक गोरख यादव व गायिका सविता मौर्या जी के गीतों पर झूमें सभी महोत्सव के पदाधिकारी बन्धु और क्षेत्रवासी, साथ ही साथ महोत्सव में पहुंचे सभी कलाकार परिवार ने अपने- अपने प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया, जौनपुर की चर्चा लोगो ने खुब किया, और सभी पदाधिकारी बन्धु अंग वस्त्र व स्मृति चिंह, प्रमाणपत्र देकर सभी कलाकारो को सम्मानित किया, गायक गोरख यादव (साकेत महोत्सव) परिवार का आभार व्यक्त किया,,

राष्ट्रभाषा हिन्दी एवं हिन्दी साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित होगा पुस्तक वितरण सम्मान समारोह

Image
माननीय सांसद श्री श्याम सिंह यादव होंगे मुख्य अतिथि       दिनांक 15 नवम्बर 2023, बुधवार । सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत जौनपुर जिले  में राष्ट्रभाषा हिन्दी एवं हिन्दी साहित्य के प्रचार-प्रसार एवं पुस्तक संस्कृति के उन्नयन हेतु पुस्तक वितरण सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 16 नवम्बर अपराहन् 12.00 बजे रज़ा डी. एम. शिया इंटर कॉलेज, जौनपुर में आयोजित होगा। इसमें जनपद के 60. पूर्व माध्यमिक विद्यालय को दस हजार, 32 उच्च विद्यालयों को पच्चीस हजार एवं 16 कॉलेज/इंटर कॉलेज को पचास हजार रूपये मूल्य की पुस्तकों का निःशुल्क वितरण, पुस्तक वितरण सम्मान समारोह के माध्यम से माननीय सांसद द्वारा किया जायेगा। माननीय सांसद श्री श्याम सिंह यादव की इस अनोखी पहल से जिले के 108 शैक्षणिक संस्थानों को हिन्दी साहित्य से संबंधित हिन्दी के महान लेखकों की रचनाओं से समृद्ध एक मिनी लाईब्रेरी की प्राप्ति एवं स्थापना हो जायेगी।              पुस्तक वितरण सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मा. सांसद श्री श्याम सिंह यादव  होंगे और विशिष्ट अत...

वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने दी पूर्व विधायक बाबा दुबे को जन्मदिन की बधाई

Image
जौनपुर। मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार शिवपूजन पांडे ने आज बदलापुर विधानसभा के पूर्व विधायक तथा उद्योगपति ओमप्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे को उनके जन्मदिन के अवसर पर बदलापुर स्थित उनके आवास पर जाकर शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर अमर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी उपस्थित रहे। बाबा दुबे ने कहा कि जन सेवा का उनका संकल्प जारी रहेगा। प्याज की बढ़ती कीमतों को देखते हुए बाबा दुबे इन दिनों लोगों को 25 रुपए प्रति किलो की दर से प्याज वितरित कर रहे हैं।

धनतेरस को लेकर जनपद एवं आसपास के कॉन्वेंट स्कूलों में रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Image
जिसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया ।इसके अंतर्गत जनपद के मुहम्मदाबाद स्थित मार्टिंस चिल्ड्रेन स्कूल में भी रंगोली की प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें विजेता छात्रों को मेडल भी प्रदान किए गए। बताया जाता है कि मुहम्मदाबाद नगर पालिका अंतर्गत  मार्टिंस चिल्ड्रेन एकेडमी मोहम्मदाबाद में दीपावली के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें लॉयन , टाइगर, लेपर्ड और पैंथर हाउस के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सुंदर रंगोली बनाई। निर्णायक मंडल द्वारा टाइगर हाउस को प्रथम , लॉयन और पैंथर हाउस को संयुक्त रूप से द्वितीय और लेपर्ड हाउस को तृतीय घोषित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक संजय सिंह ने सभी छात्र, छात्राओं, अध्यापकों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर द्वारिका पांडेय, प्रधानाचार्य, सभी अध्यापक , कर्मचारी और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। इस संबंध की जानकारी और विद्यालय के प्रिंसिपल रुचिन अग्रवाल ने दी।

गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत लगा ग्राम सभा पाल्हामऊ कला में चौपाल

Image
विकासखंड करंजाकला,आज ग्राम सभा पाल्हामऊ कला मे ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ| ग्राम सभा की जो समस्याएं हैं| उसे अधिकारियों ने सुना और उसका समाधान भी बताया और जो योजनाएं आ रही है| गांव में उसकी जानकारी दी और जो योग्य है, उनको योजनाओं का लाभ कैसे मिलेगा यह भी बताया किसानों को कृषि संबंधित जानकारी दिया और कहां से बीज लेना है, कहां से खाद लेना है| कितने दाम का यह सब जानकारी दिया शौचालय से लेकर आवास तक वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन विकलांग पेंशन और समूह के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा जो भी समस्या है| आप प्रधान जी से मिलिए आपके समस्या का समाधान होगा, यहां से जो नहीं हो पाएगा ब्लॉक से होगा प्रधान  का कार्य देखकर अधिकारियों ने जनता से तालियो के साथ स्वागत करवाया और कहा आपके प्रधान ऐसी हैं| जो दूसरे  के गांव का कार्य भी लाके अपने गांव में करवा देती है| इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्रामप्रधान स्मृति त्रिपाठी, सचिव नीति साहू,अरुण कुमार शुक्ला, ज्ञानेश तिवारी, पं०सुभाष दुबे,शैला देवी, संगीतादेवी,मनभावती,धंजू,प्रेम कुमार,संजय कुमार,सुजीत कनौजिया,आलोक,निखिल...

जलाओ दिए पर रहे ध्यान इतना अंधेरा धरा पर कहीं रह न जाए

Image
....आशुतोष त्रिपाठी त्योहार अंधकार पर प्रकाश, अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक हैं। दीपावली के प्रकाश उत्सव पर आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि दीपावली का त्योहार भारतीय संस्कृति का गौरव है, क्योंकि दीपावली रोशनी का पर्व है और दीया प्रकाश का प्रतीक है और तमस को दूर करता है। यही दीया हमारे जीवन में रोशनी के अलावा हमारे लिए जीवन की सीख भी है, जीवन निर्वाह का साधन भी है। लक्ष्मी माता की पूजा किया  जाता है। लक्ष्मी माता प्रकाश, धन और सौंदर्य की देवी हैं।यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है । यह बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की जीत का भी संकेत देता है। दिवाली के दौरान पूरे देश में जगमगाती रोशनी होती है।बुराई का साथ देने वाले भले इंद्रजीत, कुंभकर्ण जैसे महाबली क्यों न हों उनका भी विनाश हो जाता है। अपने पूज्य राम के रावण के विजय और वनवास समाप्त होने के बाद आगमन की खुशी में अयोध्यावासियों के साथ-साथ पूरे भारत में  धूमधाम और हर्ष-उल्लास के साथ सजावट और तैयारियांं कर  दीपावली मनाई जाती हैं  हम सभी हर्षोल्लाह एवं खुशियों के साथ दीपावली मनाएं l...

शुशील मिश्रा को मिली पीएचडी की उपाधि।

Image
बिहारी महिला पीजी कालेज मछलीशहर जौनपुर के शिक्षक शुशील कुमार मिश्रा को 27 वें दीक्षांत समारोह बीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राज्यपाल आनन्दीबेन के द्वारा शिक्षा संकाय  पीएचडी (विद्यावारिधि) की उपाधि प्रदान की गयी। उपाधि प्राप्त होने पर खुशी प्रकट करते हुए शोध निर्देशक प्रोफेसर, अजय कुमार दूबे (विभागाध्यक्ष बी.एड विभाग टीडी कॉलेज जौनपुर) को धन्यवाद दिया जिसके निर्देशन में यह उपाधि प्राप्त हुई है, साथ ही परिवार के सभी अग्रजों व मित्रों का आभार व्यक्त किया कि जिनके आशीर्वाद से ये उपाधि प्राप्त हुई है।

*रंगोली सभी को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है - राम सागर

Image
विo खo करंजाकला  क्षेत्र के मोलनापुर छबीलेपुर में स्थित अभय राज नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्यापकों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें समस्त छात्र/छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही पेरेंट्स मीटिंग के अवसर पर सभी छात्र/छात्रों के अभिभावक उपस्थित हुए और रंगोली का सराहना किये l अभिभावक के रूप में उपस्थित सोशल स्टडी पॉइंट ऑफ़ आईटीआई मैनेजमेंट के प्रबंधक राम सागर जी ने कहा कि रंगोली बनाना एक कला है ऐसे में रंगोली बनाने का पहला बड़ा फायदा तो यह है कि आप इसे बनाते समय बेहद सकारात्मक महसूस करते हैं और यह प्रक्रिया आपके तनाव को कम कर देती है। रंगोली बनाते समय आपकी अंगुली और अंगूठा मिलकर ज्ञानमुद्रा बनाते हैं, जो आपके मस्तिष्क को ऊर्जावान और सक्रिय बनाने के साथ-साथ बौद्ध‍िक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। एक्यूप्रेश के लिहाज से भी यह मुद्रा आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद प्रभावी है। यह आपको हाई ब्लडप्रेशर से बचाती है और मानसिक व आत्म‍िक तौर पर शांति प्रदान करती है। रंगों के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभाव यह है की जब आप र...

गतिमान पत्रिका का हुआ लोकार्पण

Image
जौनपुर। विश्वविद्यालय के   दीक्षांत समारोह में गतिमान वार्षिक पत्रिका का विमोचन राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने किया। इस पत्रिका में विश्वविद्यालय के वर्षभर की गतिविधियां स्वर्ण पदक धारकों की सूची, अतिथियों का परिचय समेत विश्वविद्यालय की विविध गतिविधियों को बड़े आकर्षण ढंग से प्रकाशित किया गया है। विमोचन अवसर पर कुलपति, दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि, प्रधान संपादक डॉ. मनोज मिश्र, संपादक डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, सम्पादन मण्डल में  प्रो. अजय द्विवेदी,  डॉ. सुनील कुमार,  डॉ. नितेश जायसवाल और डॉ लक्ष्मी मौर्य रहें।

विश्वविद्यालय शोध के क्षेत्र में विशेष ध्यान देः राज्यपालभविष्य की चुनौतियों के लिए जल सुरक्षा जरूरीःः राजेंद्र सिंह

Image
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में विश्वविद्यालय का 27 वां दीक्षांत समारोह मनाया गया। इस अवसर पर   कुलाधिपति, श्री राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले स्नातक एवं स्नातकोत्तर मेधावियों को 81 स्वर्ण पदक प्रदान किए।   प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालयों में शिक्षा की सुचिता पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षक नियमित क्लास लें। विश्वविद्यालयों में जब प्रवेश, परीक्षा और परीक्षाफल की तिथि निर्धारित हो जाएगी तो शिक्षा व्यवस्था अपने आप सुधर जाएगी। महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में 73 फीसदी लड़कियां और 27 फीसदी लड़के गोल्ड मेडल पाएं हैं। इससे साबित होता है कि महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। मैंने उत्तर प्रदेश में नौ विश्वविद्यालयों की कुलपति महिलाओं को बनाया। उन्होंने कहा कि शोध के क्षेत्र में हमे विशेष जोर देने की जरूरत है। पेटेंट न होने के कारण विश्व के अन्य देश हमसे आगे हो जा रहे हैं। उन्होंने जर्मनी को उदाहरण देते ...

सन्तोष पाल एवम प्रज्वलित यादव को मिली पी.एच.डी. की उपाधि।

Image
साविती देवी महाविद्यालय फत्तूपुर कलां मुगराबादशाहपुर के शिक्षक सन्तोष कुमार पाल एवम मोहम्मद हसन पीजी कालेज के शिक्षक प्रज्वलित यादव  को 27 वें दीक्षांत समारोह वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राज्यपाल आनन्दीबेन के द्वारा शिक्षा संकाय  पी.एच.डी. (विद्यावारिधि) की उपाधि प्रदान की गयी। उपाधि प्राप्त होने पर खुशी प्रकट करते हुए शोध निर्देशक प्रोफेसर अजय कुमार दूबे (विभागाध्यक्ष बी.एड. विभाग टीडी कॉलेज जौनपुर) एवम प्रोफेसर विनय कुमार सिंह को धन्यवाद दिया जिसके निर्देशन में यह उपाधि प्राप्त हुई है, साथ ही परिवार के सभी अग्रजों व मित्रों का आभार व्यक्त किया कि जिनके आशीर्वाद से ये उपाधि प्राप्त हुई है।

सेंट्रल बार के अध्यक्ष अनिल राय के साथ किए गए अभद्रता मामले में दो पर एफआईआर दर्ज।

Image
  जनपद संवाददाता प्रदीप कुमार पाण्डेय। गाजीपुर।सेंट्रल बार एसोसिएशन मोहम्मदाबाद के अध्यक्ष अनिल कुमार राय उर्फ सोनू के साथ उनके गांव हरिहरपुर के ही रहने वाले दो अराजक तत्वों द्वारा मारपीट एवं अभद्रता किए जाने के मामले की सूचना मिली । सूचना मिलते ही दीवानी न्यायालय परिसर मुहम्मदाबाद के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया।  सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ता कोतवाली में पहुंचकर घटना के आरोपी नीरज ठाकुर , दीपक ठाकुर के खिलाफ तत्काल तारीख देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग करने लगे।वही वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार राय सोनू ने बताया कि  उनके गांव का रहने वाला नीरज ठाकुर एवं दीपक ठाकुर बुधवार की सुबह उनके घर पर काम कर रहे एक नौकर को अचानक मारने पीटने लगे। जब हमने बीच बचाव तथा मना किया तो उनके साथ भी बदतमीजी पर उतर गाली गलौज एवं मारपीट पर उतर आए। इसके बाद मनबढ नीरज ठाकुर एवं दीपक ठाकुर हमारे घर में से नौकर पिंटू पासवान को उठाकर अपने घर लेकर चले गए तथा वहां पर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की।  उन्होंने बताया कि उक्त अरा...

मां लक्ष्मी की कृपा से मिलती है सम्पदा: वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह

Image
 जौनपुर। मां सरस्वती से विद्या मिलती है तो मां लक्ष्मी से धनकृसम्पदा।   भगवान गणेश के बिना कोई भी कार्य अधूरा माना जाता है। ऐसे में उपरोक्त देवीकृदेवता से ही मनुष्य का कल्याण हेाता है। उक्त बातें श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति के 38वें पुरस्कार वितरण समारोह में वरिष्ठ भाजपा   ज्ञान प्रकाश सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कही।  मंचासीन मुख्य अतिथि   विशिष्ट अतिथि डा. विकास यादव, डा. एसके राना, कार्यक्रम अध्यक्ष दिनेश टण्डन पूर्व चेयरमैन एवं कार्यक्रम संयोजक जगदीश मौर्य गप्पू   ने मां लक्ष्मी, मां सरस्वती एवं भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् महासचिव कृष्ण कुमार जायसवाल ने स्वागत भाषण किया जिसके बाद नीतिनकृपवन झांकी ग्रुप ने महावीर हनुमान के झांकी की प्रस्तुति किया। साथ ही संरक्षक डा. राम नारायण सिंह, संरक्षक राकेश श्रीवास्तव, श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष अनिल अस्थाना आदि वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। निर्णायक मण्डल के सदस्य हरिद्वारी विश्वकर्मा एडवोकेट, आ...