Posts

Showing posts from December, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

Image
।धर्म चक्र का प्रवर्तन ऋषियों मुनियों ने किया ।हम भी अपना योगदान दे।  हिन्दू धर्म सर्व समावेशी,सर्व स्पर्शी है।यह सबको जोड़ता है। हमें अपने को शक्ति शाली बनाने के लिए स्वदेशी ,स्वावलंबन को ध्यान देना होगा। संघ 100 साल से हिन्दू संस्कृति, धर्म ,समाज के लिए सतत प्रयास  कर रहा है।  संघ  ने हिन्दू समाज की चुनौतियों को स्वीकारा है।संघ इस शताब्दी वर्ष में समाज में पंच  परिवर्तन के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा है।  जोशी जी ने कहा कि हमें स्व का बोध हो स्व शिक्षा,स्व शासन  पर ध्यान देना है।हमारा नागरिक कर्तव्य है हम कर्तव्यों का पालन करे।गायत्री परिवार के मुख्य पुजारी श्री राम जी ने कहा कि हिन्दू समाज का इतिहास  संघर्ष का रहा है।आज भी  देश के सामने चुनौतियां है उसका समाधान करने के लिए एकजुट होना पड़ेगा।प्रो शिखा श्रीवास्तव जी टीडी पीजी कॉलेज ने कहा कि हम अपनी संस्कृति,धर्म व देश के लिए समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने आवश्यकता है। देश के नागरिक होने के नाते हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना पड़ेगा। व...

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

Image
संवाददाता जन धमाका टाइम्स l सिकरारा जौनपुर। माउंट लिट्रा जी स्कूल फतेहगंज का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘प्रतिस्पर्धा’ का उद्घाटन सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से शुरुआत हुआ। छह दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में जिले के सीबीएससी बोर्ड के कई विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। स्कूली बच्चों ने अपने शानदार प्रदर्शन से लोगो को रोमांचित कर देर शाम तक बांधे रखा। बालीवाल के फाइनल मैच में होली चाइल्ड एकेडमी रूहट्टा के खिलाड़ियों ने मेजबान माउंट लिट्रा जी स्कूल को हराकर विजेता बना। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मैच में सेंट जोसेफ स्कूल मछलीशहर को हराकर माउंट लिट्रा जी स्कूल फतेहगंज फाइनल में पहुंचा था। जबकि होली चाइल्ड एकेडमी स्कूल रूहट्टा ने नेहरू बालोद्यान स्कूल को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। आईपीएस गोल्डी गुप्ता मशाल जलाने के साथ खेल ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने बालीबाल के खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए खेल बहुत जरूरी है। खेल से बच्चों का शरारिक वमानसिक विकास होता है। विद्यालय के निदेशक द्वय अ...

नही रहे संस्कृत के विद्वान रामराज मौर्य।

Image
आदर्श शिशु मन्दिर शिक्षा समिति बारी भदेवरा जौनपुर ( वर्तमान नाम माता कलावती इंटर मिडिएड कालेज बारी भदेवरा जौनपुर)  के पूर्व शिक्षक संस्कृत के विद्वान कहे जाने वाले शिक्षक रामराज मौर्य जी का आज सुबह 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई यह जानकारी उनके शिष्य डॉ अरविंद कुमार यादव ने दी।

अधिवक्ता समर बहादुर यादव ने बार काउंसिल चुनाव में क्रम संख्या 253 पर वोट करने का किया अनुरोध

Image
समर बहादुर यादव सिविल कोर्ट जौनपुर प्रत्याशी बार काउंसिल उत्तर प्रदेश  लगातार विगत 2022 से लगातार अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने को लेकर ज़िलाधिकारी महोदय को ज्ञापन भी दिया और अधिवक्ताओ के कन्धे से कन्धा मिलाकर चलने  और अधिवक्ताओ के हित की हर लड़ाई को कन्धे से कन्धा मीला कर लड़ने का काम किया है अब आप सभी अधिवक्ता भाइयों के मत का अकांक्षी हु।चुनाव में क्रम स० 253 पर अपना बहुमूल्य मत प्रथम (01) वरियता का देने का कार्य करते हुये आप सभी भाई एक अवसर प्रदान करें ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में कार्यक्रम की कड़ी में आज सिरकोनी खंड के न्याय पंचायत कुद्दूपुर में "हिन्दू सम्मेलन "आयोजित हुआ l

Image
कार्यक्रम की अध्यक्षता नेवादा ग्राम सभा के अग्रज श्री केशव कुमार सिंह ने किया।। मुख्य वक्ता श्रीमान तरुण शुक्ला जी रहे।।मंच पर अन्य अतिथियों में.. गोधना से डॉ रुपम सिंह जी, संत श्री अरविंद जी, प्यारेलाल जी ने सम्मेलन की शोभा बढ़ाया l  संचालन बड़े भाई श्री प्रहलाद कुमार सिंह ने किया।। इस अवसर पर खंड संघ चालक सिरकोनी श्रीमान आशुतोष मिश्र जी खंड कार्यवाह सिरकोनी हर्ष सिंह वीरेंद्र सिंह लक्ष्मी शंकर सिंह शशि प्रकाश सिंह आलोक कुमार सिंह शुभम सिंह बृजेश सिंह सुजीत कुमार सिंह नमन सिंह मोहन प्रधान नाथू राम अतुल जायसवाल मंगला निषाद एवं तमाम श्रेत्र वासी मौजूद रहे।।                                                          हिंदू सम्मेलन में कुद्दुपुर न्याय पंचायत से आए हुए सभी अग्रजो माता बहनों भाइयों का बहुत बहुत आभार ।। जय सिया राम।। भारत माता की जय।।

वार्ड नंबर 62 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए रविशंकर त्रिपाठी की सशक्त दावेदारी

Image
रामनगर (जौनपुर)। रामनगर विकास खण्ड के ग्राम राजापुर निवासी रविशंकर त्रिपाठी ने वार्ड नंबर 62 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपनी दावेदारी को लेकर जनसंपर्क तेज कर दिया है। क्षेत्र में उनकी सक्रियता, सरल स्वभाव और विकास को लेकर स्पष्ट सोच के चलते ग्रामीणों के बीच उन्हें लेकर उत्साह और भरोसा दोनों देखने को मिल रहा है। रविशंकर त्रिपाठी लंबे समय से क्षेत्र की सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई और रोजगार जैसी जमीनी समस्याओं को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। वे गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और उनकी परेशानियों को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का भरोसा दिला रहे हैं। उनका मानना है कि विकास तभी संभव है जब योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने सेवा का अवसर दिया तो वे पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था, बेहतर बुनियादी सुविधाएं और युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे। किसानों की समस्याओं के समाधान, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल ह...

पंचायत सचिवों का सत्याग्रह तेज,आनलाइन हाजिरी के विरोध में डोंगल जमा

Image
- जनधमाका टाइम्स संवाददाता करंजाकला (जौनपुर)। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चल रहे सत्याग्रह आंदोलन के चौथे चरण में सोमवार को विकास खंड करंजाकला के समस्त ग्राम पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी तथा गैर-विभागीय कार्यों के विरोध में अपने-अपने डोंगल एडीओ पंचायत कार्यालय में जमा कर दिए।  सभी ग्राम पंचायत सचिव सामूहिक रूप से एडीओ पंचायत कार्यालय पहुंचे और ऑनलाइन हाजिरी की अनिवार्यता एवं गैर-विभागीय कार्यों के अत्यधिक बोझ के विरोध में डोंगल सौंपते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। सचिवों ने स्पष्ट किया कि मोबाइल सिम उनकी निजी संपत्ति है और ईमेल आईडी व्यक्तिगत है, ऐसे में इस प्रकार की अव्यावहारिक व्यवस्था थोपना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन के तहत सोमवार को किसी भी प्रकार का भुगतान ऑनलाइन नहीं किया जाएगा। सचिवों का कहना है कि अत्यधिक ऑनलाइन औपचारिकताओं और असंगत अतिरिक्त कार्यों के कारण जमीनी स्तर पर विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही है, जिससे वास्तविक फील्ड कार्य प्रभावित हो र...

महराजगंज में सचिवों का साइकिल सत्याग्रह : हाईटेक जिम्मेदारियाँ, साठ के दशक जैसी सुविधाएँ

Image
महराजगंज,(जौनपुर ) ब्लाक परिसर महराजगंज में गुरुवार को एक अलग ही तस्वीर का गवाह बना, जब ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के आह्वान पर सभी ग्राम सचिव विभागीय बैठक में साइकिल से पहुंचे। काली पट्टी बांधे सचिवों का यह जत्था सत्याग्रह आंदोलन के तीसरे चरण का प्रतीक बना और व्यवस्था पर मौन सवाल भी खड़ा करता दिखा—डिजिटल युग की जिम्मेदारियाँ तो दे दी गईं, पर सुविधाएँ अब भी साइकिल भत्ते तक सीमित क्यों हैं? संजय श्रीवास्तव और विनय यादव के नेतृत्व में सचिवों ने संदेश दिया कि सरकार यदि उन्हें केवल साइकिल भत्ता ही देती है, तो अब IGRS निस्तारण, आवास सत्यापन, गौशाला निरीक्षण, पेंशन सत्यापन सहित सभी फील्ड कार्य साइकिल से ही किए जाएंगे। जौनपुर ग्राम विकास अधिकारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रह चुके संजय श्रीवास्तव ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति, गैर-विभागीय कार्यों और बढ़ते फील्ड निरीक्षणों के दबाव के बीच आज भी सचिव गांव-गांव साइकिल से दौड़ लगाने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि डिजिटल पोर्टल, समयबद्ध निस्तारण और 24×7 जवाबदेही की मांग के विपरीत सचिवों को फाइलें, रजिस्टर, लैपटॉप ...

विकास खंड करंजाकला सम्मानजनक वाहन भत्ता प्राप्त करने हेतु सत्याग्रह आंदोलन

Image
जौनपुर । करंजाकला सम्मानजनक वाहन भत्ता प्राप्त करने हेतु सत्याग्रह आंदोलन के तृतीय चरण में आज से प्रदेश के सभी सचिव यंत्र चालित वाहन का प्रयोग नहीं करेंगे तथा वर्तमान में प्राप्त हो रहे साइकिल भत्ता के अनुरूप साइकिल आदि से ही विभागीय कार्यों का संपादन कर के सरकार को संदेश देंगे कि बिना उचित संसाधन या भत्ता दिए कर्मचारी के पारिवारिक वेतन पर बोझ डालकर कार्य कराने की परिपाटी अब बंद होनी चाहिए। तदक्रम में जनपद के सभी विकासखंडों के सचिव  सत्याग्रह आंदोलन में सविनय अवज्ञा के तहत यंत्र रहित वाहनों से यात्रा किए विभागीय कार्य का निष्पादन सुनिश्चित किया  तृतीय चरण का आज प्रथम दिन था अतः सभी लोग अपने कार्यक्षेत्र या विकासखंड स्तर पर हो रही बैठकों में साइकिल आदि से ही पहुंच कर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया । आपकी तस्वीर स्थिर एवं वीडियो दोनों माध्यम से किये तथा अपराह्न में विकासखंड जनपद के संगठन इकाइयों के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी प्रेस विज्ञप्ति के साथ फोटो भी मीडिया को प्रेषित करें। इस मौक़े पर मुख्य रूप से  नागेन्द्र यादव, अमित सोनकर, नवनीत सिंह, अश्वनी सिंह...

द इंडिया फैमिली रेस्टोरेंट” का भव्य उद्घाटन, स्थानीय लोगों ने की सराहना*

Image
नरौली पुल प्राइवेट बस स्टैंड, आज़मगढ़ स्थित द इंडिया फैमिली रेस्टोरेंट का गुरुवार को भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मुखराम यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिलरियागंज (आज़मगढ़) रहे, जिन्होंने विधिवत फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया। रेस्टोरेंट के संचालक प्रशांत सिंह एवं सनी यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि ग्राहकों को बेहतर स्वाद और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। रेस्टोरेंट में देसी चूल्हा मटन, मटन करी, चिकन करी, फिश फ्राई सहित विभिन्न शाकाहारी व इंडो-चाइनीज़ व्यंजन भी उपलब्ध हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने रेस्टोरेंट की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और स्वादिष्ट व्यंजनों की सराहना की। संचालकों ने बताया कि रेस्टोरेंट की सेवाएँ Zomato और Swiggy पर भी उपलब्ध रहेंगी।

लापरवाही, अनुपस्थित रहने एवं शैक्षणिक कार्यों की उपेक्षा के कारण अतिथि प्रवक्ता प्रांकुर शुक्ला की सेवा समाप्त — विश्वविद्यालय पर लगाए गए आरोप निराधार एवं भ्रामक

Image
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में अतिथि प्रवक्ता के रूप में कार्यरत प्रांकुर शुक्ला द्वारा हाल ही में विश्वविद्यालय एवं विभागीय प्रशासन पर लगाए गए आरोप पूर्णतः निराधार, भ्रामक एवं तथ्यों से परे हैं। वास्तविकता यह है कि श्री शुक्ला के विरुद्ध पिछले डेढ़ वर्ष से लगातार गंभीर शिकायतें प्राप्त हो रही थीं और विश्वविद्यालय प्रशासन ने बार-बार चेतावनी देते हुए उन्हें सुधार का अवसर भी प्रदान किया, परंतु उनके द्वारा अपने दायित्वों के प्रति उदासीनता व गैरजिम्मेदारी लगातार जारी रही। दिनांक 20 अप्रैल 2024 को तत्कालीन विभागाध्यक्ष प्रो. मुराद अली द्वारा श्री शुक्ला को स्मरण पत्र जारी किया गया था, जिसमें यह स्पष्ट किया गया था कि MBA Agribusiness & E-Commerce द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों के “Production and Operation Management” का Sessional Exam समय पर संपन्न नहीं कराया गया। इस गंभीर शैक्षणिक लापरवाही पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया तथा चेतावनी दी गई कि सुधार न होने पर सेवा समाप्त करने पर विचार किया जाएगा। इसके उपरांत दिनांक 26 सितंबर 2024 को पुनः कारण बताओ नोटिस जारी किय...

जैन हेयर कटिंग सैलून का हुआ भव्य उद्घाटन

Image
जौनपुर।होटल रघुवंशी (टी.डी. कॉलेज रोड, ओलंदगंज) परिसर में जैन हेयर कटिंग सैलून का विधिवत उद्घाटन सोमवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के शुभारंभ से होटल में ठहरने वाले अतिथियों एवं आसपास के क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हर्षवर्धन रघुवंशी (एमडी, एचवीआर मसाले एवं होटल रघुवंशी ग्रुप) एवं रोमेश कुमार पयासी (इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्टर) उपस्थित रहे। फीता काटकर सैलून का उद्घाटन रोमेश कुमार पयासी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अजय शुक्ल, जनार्दन मिश्र, शिवम सिंह, अभिषेक पाठक सहित होटल रघुवंशी का स्टाफ एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर सैलून के संचालक ज़ैन शेख ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जैन हेयर कटिंग सैलून ग्राहकों को बेहतर, स्वच्छ एवं आधुनिक सेवाएँ प्रदान करेगा।

कुशल योग प्रशिक्षक के रूप में राज यादव को किया गया सम्मानित।

Image
राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ जौनपुर में बी.एड.एवम एम.एड. के छात्राध्यापकों  एवम छात्राध्यापिकाओं के लिए चल रहे पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया।  योग प्रशिक्षक राज यादव राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आरा जौनपुर ने छात्राध्यापकों एवम छात्राध्यापिकाओं को योगिंग जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, बृक्षासन, ताड़ासन, ध्रुवासन, सहित तमाम आसनों एवं भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, का विधिवत अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया और कहा कि हमारे दैनिक जीवन मे योग की बहुत उपयोगिता है यदि हमे स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो हमें  योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा। योग से हमारा शरीर ऊर्जावान रहता है। योग के माध्यम से हम तनाव रहित और अपने व्यक्तित्व तथा चरित्र में भी सुधार लाते है। तथा चमकती त्वचा, शांतिपूर्ण मन, अच्छा स्वास्थ्य-जो आप चाहते हैं, योग आपको देता है। योग के लाभ अनंत हैं और इसमें कई बीमारियों का इलाज करने की क्षमता है। स्वस्थ रहने के लिए  लोग आज की दुनिया में योगा का अभ्यास कर रहे ह...

ग्राम पंचायत अधिकारी / ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समित "ऑनलाइन उपस्थिति (FRS) एवं सचिवों से लिए जा रहे "गैर विभागीय कार्यो" को लेकर विरोध में किया प्रदर्शन और आलोक सिंह प्रभारी खंड विकास अधिकारी एम.आई.को सौंपा ज्ञापन

Image
विकास खंड करंजाकला में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी / ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समित "ऑनलाइन उपस्थिति (FRS) एवं सचिवों से लिए जा रहे "गैर विभागीय कार्यो" को लेकर विरोध में प्रदर्शन किए और अपनी मांगों को रखते हुए कहा उपर्युक्त विषय की तरफ आपका ध्यान सादर आकृष्ट कराते हुये अवगत कराना है कि उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रो के सर्वांगीण विकास में पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग की समस्त फ्लैगशिप एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप देने में विभागीय ग्राम सचिव रीढ की भूमिका के रूप में अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करता है। महोदय शासन के आदेश संख्या- / 33-1-2025 दिनांक 03 नवम्बर 2025 के क्रम में विभिन्न जनपदों में सचिव ग्राम पंचायत के रूप में कार्यरत कार्मिकों की ऑनलाइन उपस्थिति अंकित कराने के आदेश जारी किये जा रहे हैं। वर्तमान में क्षेत्रीय ग्राम सचिवों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं सहित ऑनलाइन उपस्थिति के सम्बन्ध में  अनुरोध किए ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव, ग्राम पंचायत कार्यालय के अध्यक्ष के रूप में कार्य सम्पादित करता है जिस प्रकार क्षेत्र प...

राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय, सिंगरामऊ में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2025–26 का शुभारंभ

Image
आज दिनांक 06 दिसंबर 2025 को राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय, सिंगरामऊ में अंतर-महाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक एवं मुख्य अतिथि कुंवर जय सिंह द्वारा किया गया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह ने की। विश्वविद्यालय की ओर से परवेक्षक एवं चयनकर्ता के रूप में लेफ्टिनेंट डॉ. रंधीर कुमार (सहकारी पी.जी. कॉलेज, मेहरावा) तथा डॉ. अखिलेश गौतम (राज कॉलेज, जौनपुर) उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने प्रतिभाग किया— टी.डी. कॉलेज जौनपुर (नेतृत्व: प्रो. शेखर सिंह) पी.जी. कॉलेज गाज़ीपुर (नेतृत्व: श्री अशोक कुमार सिंह) राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ (नेतृत्व: डॉ. एस.पी. सिंह) एम.डी. हुसैन पी.जी. कॉलेज जौनपुर (नेतृत्व: श्री किर्मानी) प्रतियोगिता के रेफरी विनय कुमार सिंह, शैलेंद्र पांडेय एवं अरुण कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वस्तिवाचन डॉ. गिरीशमणि त्रिपाठी ने तथा कुलगीत कुमार राज द्वारा प्रस्तुत किया गया।  प्रतियोगिता में मंचासीन अधिकारी के रूप में महाविद्यालय प्रबंधक कुंवर जय सिंह, महाविद्यालय प्...

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*

Image
 *विश्व मृदा दिवस के अवसर पर टी डी कॉलेज जौनपुर में प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह के नेतृत्व में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र - छात्राओं ने पौधारोपण किया । पौधारोपण करने के पश्चात छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह ने कहा कि मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य तत्व है और मिट्टी को बचाये और बनाए रखने के लिए सभी का सक्रिय सहयोग आवश्यक है। प्रोफेसर सुधांशु  सिन्हा ने कहा कि मृदा प्रदूषित होने से बचाने के लिए हम सभी की  जिम्मेदारी हैऔर शासन को भी इसमें ध्यान देना आवश्यक है।*  *वी.ब.सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय  शिक्षा संकाय के  डीन प्रोफेसर अजय कुमार दुबे ने कहा कि जल और मृदा  को सुरक्षित रखने के लिए सभी को तन, मन, धन से सहयोग करना आवश्यक है।  प्रोफेसर रीता सिंह ने  मृदा संरक्षण हेतु जन जागरूकता पर बल  दिया ।  प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह , डॉ सुलेखा सिंह,  डॉ सीमांत कुमार राय, डॉ वैभव सिंह , डॉ  निधि सिंह , डॉ अंजू श्रीवास्तव ने भी छात्र छात्राओं को संबोधित किया और उपस्थित सभी ने प...

राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ जौनपुर शिक्षक शिक्षा विभाग में पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न।

Image
राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ जौनपुर  में यू.जी.सी. पाठ्यक्रमानुसार पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। जिसमे प्राचार्य डॉ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि हमारे दैनिक जीवन मे योग की बहुत उपयोगिता है यदि हमे स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो हमें  योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा योग से हमारा शरीर ऊर्जावान रहता है।  स्वास्थ्य में सुधार होता है, जैसे लचीलापन, संतुलन और ताकत बढ़ना; तनाव और चिंता में कमी; हृदय और रक्त संचार का बेहतर होना; और अच्छी नींद को बढ़ावा देना। यह एकाग्रता, ऊर्जा के स्तर और समग्र जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाता है। और प्राणायाम से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के अनेक लाभ होते हैं, जैसे तनाव और चिंता में कमी, फेफड़ों की क्षमता में वृद्धि, एकाग्रता में सुधार, रक्तचाप नियंत्रण और ऊर्जा के स्तर में बढ़ोतरी, जिससे समग्र स्वास्थ्य और आंतरिक शांति मिलती है, और यह श्वसन संबंधी बीमारियों जैसे अस्थमा में भी सहायक है।  योग शिविर के योग प्रशिक्षक राज यादव राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आरा जौनपुर ने बी एड और एम ...

काली पट्टी बांधकर सचिवों ने किया ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली का विरोध

Image
खुटहन,जौनपुर। ब्लॉक के सभी सचिवों ने  ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के विरोध में काली पट्टी बांधकर अपना आक्रोश प्रकट किया। सचिवों का कहना है कि ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था व्यवहारिक नहीं है और इससे कार्यों के संचालन में अनावश्यक कठिनाइयाँ बढ़ रही हैं। उनका मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर उपस्थिति दर्ज करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है, जिससे अनावश्यक दबाव और कार्य प्रभावित होने की संभावना बढ़ती है। विरोध प्रदर्शन के दौरान आयोजित बैठक में अजय मिश्रा, सिम्मी सिंह, प्रमोद यादव, अखिलेश वर्मा, कृष्ण कुमार यादव, विनय कुमार चौरसिया, मदन गोपाल, प्रदीप शर्मा, आलोक कुमार, लाल साहब यादव, उमेश यादव, अमित यादव आदि उपस्थित रहे। बैठक में सचिवों ने अपनी समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह जमीनी वास्तविकताओं को ध्यान में रखते हुए इस व्यवस्था की समीक्षा करे। सचिवों ने स्पष्ट किया कि वे विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन ऐसी तकनीकी व्यवस्था थोपना उचित नहीं है जो ग्रामीण हालातों के अनुकूल न हो। मांग की गई...

शाहगंज ब्लॉक में सचिवों ने ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में भरी हुंकार*

Image
* शाहगंज जौनपुर के शाहगंज ब्लॉक में ग्राम पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था के विरोध में जोरदार सत्याग्रह किया। सचिवों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। *सचिवों की मांग* सचिवों का कहना है कि ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली व्यवहारिक रूप से फील्ड कर्मचारियों के लिए उपयुक्त नहीं है। उनकी मांग है कि सरकार उनकी कार्य परिस्थितियों को समझे और इस व्यवस्था को वापस ले। *सचिवों का कहना* सचिवों का कहना है कि वे पहले से ही विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों से बोझिल हैं। ऑनलाइन उपस्थिति का दबाव उन पर अतिरिक्त मानसिक और कार्यात्मक बोझ डालता है। वे अपनी मांगों पर सार्थक निर्णय नहीं होने तक सत्याग्रह आंदोलन जारी रखेंगे।

आज दिनांक 1 दिसंबर 2025 को वश्व एड्स रोग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य च कत्सा अधकारी जौनपुर महोदया के अध्यक्षता में जिला क्षय रोग केन्द्र जौनपुर पर जिला एड्स कार्यक्रम अधकारी /

Image
जिला क्षय रोग अधकारी जौनपुर डॉ वशाल संह यादव की निर्देशन में हस्ताक्षर अ भयान चलाया गया। सर्वप्रथम डॉ लक्ष्मी संह मुख्य च कत्सा अधकारी जौनपुर एवं डॉ वशाल संह यादव द्वारा हस्ताक्षर करके हस्ताक्षर अ भयान की शुरुआत की गयी। उसके बाद अन्य अ धकारियों, कर्मचारियों एवं एड्स संस्था के सदस्यों हस्ताक्षर कये। इसके बाद जिला क्षय रोग केन्द्र जौनपुर से महात्मा गांधी तिराहे तक एड्स की जागरूकता फैलाने हेतु एक रैली का आयोजन कया गया जिसमें एच आई वी एड्स से बचाव के नारे भी लगाए गए। रैली को डॉ वशाल संह यादव जिला एड्स कार्यक्रम अ धकारी जौनपुर हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ कया गया। जिला क्षय रोग केन्द्र जौनपुर में एक संगोष्ठी का भी आयोजन कया गया। संगोष्ठी में डॉ वशाल संह यादव जिला एड्स कार्यक्रम अधकारी जौनपुर ने बताया क एचआईवी एड्स एक भयानक रोग है जो चार कारणों से फैलता है। इसका कोई इलाज नहीं है। जानकारी ही इसका बचाव है इस लए सभी युवा पीढ़ी इस चीज का वशेष ध्यान रखें क हम इस बीमारी के बारे में अच्छे से समझ लें और अन्य लोगों को भी जागरूक करें। डॉ वशाल संह यादव जिला एड्स कार्यक्रम अधकारी जौनपुर/ जिला क्ष...

न कोई स्वार्थ, न कोई लोभ ।* *केवल एक ही उद्देश्य है कि हर* *एडवोकेट कभी भी, किसी भी समय* *हर परिस्थिति में जरुरत के* *समय सहजता से मुझे अपने साथ खड़ा* *पाए* ।

Image
*  *इस कारण यह लड़ाई न्याय की है,* *सम्मान की है, सच्चाई की है, सभी* *अधिवक्तागण बंधुओं के हित* *कल्याण की है  । एडवोकेट्स* *प्रोटेक्शन एक्ट लागू* *करने हेतु कटिबद्धता की लड़ाई है ।*   *अतः आप सभी अधिवक्तागण बंधुओं* *से ससम्मान आग्रह है कि उत्तर* *प्रदेश राज्य विधिज्ञ परिषद,Bar* Council Of Uttar Pradesh,  के *इस आगामी जनवरी 2026 में होने* *जा रहे चुनाव में सदस्य पद हेतु*  *मेरे नाम  समर बहादुर यादव एडवोकेट जनपद जौनपुर के सामने बाक्स में 01ं*   *लिखकर अपना व अपने साथियों का* *प्रथम वरीयता का बहुमूल्य वोट*  *एवं सपोर्ट करें , मेरी जीत भी* *आप की जीत होगी , आप सभी* *का साथ साथ ही मेरा हौसला है* ।  *आप सभी का साथी ---*  --------------------------  *समर बहादुर यादव एडवोकेट पूर्व* *अध्यक्ष सिविल कोर्ट जौनपुर, प्रत्याशी* *सदस्य पद हेतु, बार* *काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश प्रयाग राज* ।

राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ जौनपुर में योग प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ।

Image
राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ जौनपुर में यूजीसी पाठ्यक्रमानुसार बीएड बिभाग एवम एम.एड. विभाग के छात्राध्यापकों एवम छात्राध्यापिकाओं के लिए पांच दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ किया गया। जिसमे कालेज प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने मा सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करते हुए माल्यापर्ण कर योग शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि हमारे दैनिक जीवन मे योग की बहुत उपयोगिता है यदि हमे स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो हमें  योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा। योग शिविर के योग प्रशिक्षक राज यादव राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आरा  जौनपुर ने छात्राध्यापकों एवम छात्राध्यापिकाओं को योगिंग जॉगिंग,सूर्य नमस्कार, बृक्षासन, ताड़ासन, दण्ड बैठक सहित तमाम आसनों के साथ साथ भ्रामरी प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम, वाह्य प्राणायाम,अनुलोम विलोम सहित समस्त  प्राणायामो का विधिवत अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ अंजनी कुमार मिश्रा,डॉ योगेश कुमार, डॉ राजेश कुमार सिंह प्रथम, डॉ राजेश कुमार सिंह दृतीय ,...