Posts

Showing posts from May, 2023

प्रदीप वर्मा की पदोन्नति ! बने हाई कोर्ट लखनऊ के सहायक रजिस्टार

Image
  राजाबाजार (जौनपुर ) स्थानीय राजाबाजार निवासी प्रदीप वर्मा पुत्र मुन्नीलाल वर्मा की पदोन्नति  सहायक रजिस्टार उच्च न्याालय लखनऊ में होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल ब्याप्त है  प्रदीप वर्मा सन् 2010 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सहायक समीक्षा अधिकारी के रूप मे कार्य भार ग्रहण किये थे ! जिनकी प्रारम्भिक शिक्षा स्थानीय स्कूल के राजाबाजार  प्राथमिक विद्यालय मे हुई थी

प्रदीप वर्मा की पदोन्नति ! बने हाई कोर्ट लखनऊ के सहायक रजिस्टार

Image
  राजाबाजार (जौनपुर ) स्थानीय राजाबाजार निवासी प्रदीप वर्मा पुत्र मुन्नीलाल वर्मा की पदोन्नति  सहायक रजिस्टार उच्च न्याालय लखनऊ में होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल ब्याप्त है  प्रदीप वर्मा सन् 2010 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सहायक समीक्षा अधिकारी के रूप मे कार्य भार ग्रहण किये थे ! जिनकी प्रारम्भिक शिक्षा स्थानीय स्कूल के राजाबाजार  प्राथमिक विद्यालय मे हुई थी

अफलेपुर मल्हनी स्थित डालिम्स स्कूल में कक्षा 11 मानविकी वर्ग में प्रवेश ले विद्यार्थी 03 माह की फीस में मिलेगी छूट

Image
डालिम्स सनबीम स्कूल ने विद्यार्थियों के हित मे एक और निर्णय लिया है डालिम्स स्कूल के प्रबंधन ने कक्षा -11 मानविकी वर्ग में प्रवेश लेने पर विद्यार्थियों की 3 माह की फीस माफ करने का निर्णय लिया है| प्रबंधन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील किया है कि समय रहते विद्यार्थी अपना प्रवेश डालिम्स सनबीम स्कूल में कराएं ताकि इस स्पेशल डिस्काउंट का लाभ उठा सकें प्रबंधन द्वारा बताया गया कि डालिम्स से सनबीम स्कूल हमेशा से विद्यार्थियों के हित के लिए इस तरह के ऑफर लाता रहता है ताकि अभिभावकों को डालिम्स सनबीम स्कूल में प्रवेश लेने में और आसानी हो डालिम्स सनबीम स्कूल मे कक्षा-KG'S से लेकर  कक्षा- 11 तक एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है| प्रबंधन ने सभी अभिभावको से उनके बच्चों का एडमिशन डालिम्स सनबीम स्कूल में कराने की अपील की है |अधिक जानकारी हेतु अभिभावक गण विद्यालय कार्यालय स्कूल नूरुद्दीन खां गर्ल्स पी.जी. कॉलेज अफलेपुर मल्हनी बाजार जौनपुर पर अथवा संपर्क सूत्र-9026737976,9598949799,9264976172 पर संपर्क स्थापित करें

*PPL जय किसान नवरत्ना द्वारा किसान सभा का आयोजन*

Image
 पारादीप फास्फेट लिमिटेड के सौजन्य से ग्राम हीरापुर मचहटी डोभी, जौनपुर में किसान सभा का आयोजन किया गया। जिसको कंपनी के प्रबंधक प्रभात राय एवं तकनीकी सहायक श्री यादवेंद्र यादव द्वारा किसानों भाईयों को धान की फसल के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। जिसके अंतर्गत किसानों को धान की खेती में आने वाली समस्याएं एवं उसके निराकरण के साथ धान की तकनीकी खेती के बारे में बताया गया। इसके बाद मृदा परीक्षण के लाभ के बारे में चर्चा की गयी तथा मृदा परीक्षण  लाभार्थी किसानों राजेन्द्र यादव, संतोष यादव, बृजेश यादव एवं अन्य को मृदा परीक्षण प्रमाण-पत्र भी वितरित किया गया।

केसरिया जागृति वाहिनी लखनऊ द्वारा भंडारा का कार्यक्रम

Image
   केसरिया जागृति वाहिनी के रास्ट्रीय अध्यक्षा  डा सुरेखा सक्सेना जी  ऐवं प्रदेश अध्यक्षा  डा  अर्चना पांडेय जी के  निर्देशानुसार  उत्तर प्रदेश  के राजधानी लखनऊ श्रीमती  गुडिया निषाद जी जिला उपाध्यक्ष  लखनऊ  के द्वारा जेष्ठ मास के अंतिम मंगलवार (बड़े हनुमान जीके दिन) के भन्डारे का कार्यक्रम किया गया जिसमे इस कार्यकम  का  अंतिम रुप देने वाली श्रीमती विनीता मिश्रा जी प्रदेश महामंत्री उत्तर-प्रदेश  थी। इस  भन्डरा कार्यकम  सहयोगी बहने  आंशुजी प्रदेश सचिव् वन्दना वर्मा जिला प्रभारी, निलम तिवारी  जिलाध्यक्षा, ममता त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष, शान्ती कस्य्प मिडिया प्रभारी, स्मिता सिंह जी जिला सचिव लखनऊ, संगीता कस्य्प जिलामन्त्री, सभी बहनो को सहयोग रहा।

चुनाव में हार जीत तो स्वीकार है परन्तु 2024 में सिर्फ जीत ही स्वीकार है : केशव प्रसाद मौर्य

Image
  उपमुख्यमंत्री बाद में हूँ भाजपा कार्यकर्ता पहले हूँ : केशव प्रसाद मौर्य  विपक्षियों पर जमकर बरसे केशव प्रसाद मौर्य, बोले- सबने प्रदेश को लूटा, भाजपा ने किया विकास जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी जौनपुर की एक आवश्यक बैठक सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार केशव प्रसाद मौर्य रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं जिलाध्यक्ष के साथ मंचासीन लोगो ने डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ की गई। उसके उपरान्त सामूहिक रूप से वंदे मातरम की गीत हुई। तसपश्चात  जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर  स्वागत किये।  कार्यकर्ताओं से सीधे बात करते हुये उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से 2014 से हम लगातार विजय यात्रा पर हैं। वहीं, विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सबने प्रदेश को लूटा, सपा और बसपा की...

जौनपुर में भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति सम्पन्न हुआ

Image
  जौनपुर : भाजपा किसान मोर्चा जौनपुर और मछलीशहर की संयुक्त कार्यसमिति सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय ने की और संचालन  जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीनदयाल के चित्र और माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर की गई।  उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुये जिलाध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि सरकार ने किसानो को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा किसानों के लिए काम किया है। केंद्र व राज्य की सरकार लगातार किसानों के लिए काम कर रही है और किसानों के उत्थान के लिए नई नई योजनाएं चला रही हैं। किसानों की आय दोगुनी करने का काम किया जा रहा है। किसानों के सामने जो भी चुनोतियां हैं उसे सरकार दूर करने का काम करेगी पहले की सरकारें सिर्फ नारे लगाती रहीं, गरीबों-किसानों के लिए कोई काम नहीं किया। हमारी केंद्र और राज्य सरकार ने उनके लिए आयुष्मान, प्रधानमंत्री आवास, हर घर शौचालय, उज्जवला, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं बनाई और ल...

बॉलीवुड की कलाकार संजय त्रिपाठी की जीवनी उनके जुबानी

Image
समय आपको कहां लेकर जायेगा आपसे क्या कराएगा कुछ पता नहीं होता..बाराबंकी उत्तर प्रदेश के रहने वाले संजय त्रिपाठी के साथ यही हुआ... लखनऊ विश्विद्यालय में दर्शनशास्त्र से एम.ए. करने के बाद पिता जी ने सिविल सेवा की तैयारी के लिया प्रयागराज भेज दिया...यहां इनके अंदर के कलाकार को बाहर आने का मौका मिला.. यहां एक दिन सुबह का अखबार पढ़ते वक्त इनकी नजर पड़ी एक शुरू होने वाले नाटक की खबर पे जो उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में शुरू होने जा रहा था...अगले दिन ये पहुंच गए वहां और इनकी मुलाकात हुई राष्टीय नाट्य विद्यालय के वागेश कुमार सिंह जी से..साक्षात्कार के दौरान संजय जी ने उनको साफ बता दिया की उन्होंने कभी न तो कोई नाटक किया है न ही देखा है बल्कि वो तो नाटक का स्टेज भी पहली बार देख रहे हैं... हां जो नाटक पढ़ाई के दौरान उन्होंने पढ़े थे वो बता दिया फिर भी वागेश कुमार ने इन्हे नाटक में एक रोल दे दिया...एक महीने की वर्कशॉप के बाद नाटक हुआ, संजय के काम की बहुत सराहना हुई...फिर ये संपर्क में आए प्रयागराज के नाटककार अनिल रंजन भौमिक,शैलेष श्रीवास्तव, सुषमा जी...

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बहन की मौत, भाई घायल

Image
    जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल पर बैठकर जा रही एक युवती की मौत हो गई जब कि साइकिल चला रहा किशोर घायल हो गया।  सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लाडलेपुर गांव निवासी 17 वर्षीय विशाल अपनी चचेरी बहन 19 वर्षीया ज्योति को साइकिल पर बैठाकर रविवार को धर्मापुर बाजार होते हुए केराकत के तरफ जा रहा था। बताया गया कि साइकिल सवार जैसे ही जौनपुर- केराकत हाइवे पर कबीरुद्दीनपुर गांव के पास पहुचा तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर के ट्राली के धक्के से दोनों छिटककर सड़क पर जा दूर गिरे। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर पहुची पुलिस ने एम्बुलेंस से दोनों घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजवाया जहां चिकित्सकों ने घायल युवती ज्योति को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक सीमेंट लदे ट्रैक्टर को सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के परिजनों

श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की निकली झांकी, झूमे श्रद्धालुअभिषेक यादव संवाददाता जनधमाका टाइम्स महराजगंज !

Image
 तहसील बदलापुर क्षेत्र के कुसहां द्वितीय गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठें दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग की कथा हुई। विवाह की झांकी निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली बारात को देखकर श्रद्धालु झूम उठे। कथा का वाचन कर रही बालविदुषी दीक्षा हरिप्रिया शुक्ला ने कहा कि महारास में पांच अध्याय है। उनमें गाए जाने वाले पंच गीत भागवत के पंच प्राण हैं। जो भी ठाकुरजी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है, वह भव पार हो जाता है। कथा में श्रीकृष्ण के मथुरा प्रस्थान, कंस का वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, काल यवन का वध, उद्धव-गोपी संवाद, उद्धव द्वारा गोपियों को अपना गुरु बनाने के साथ ही श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण पाठ हुआ। कथा व्यास ने कहा कि महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया था। महारास लीला से ही जीवात्मा और परमात्मा का मिलन हुआ। रुक्मिणी द्वारा श्रीकृष्ण को वरमाला पहनाए जाने पर जमकर फूलों की बरसात हुई। बालविदुषी दीक्षा हरिप्रिया शुक्ला ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जीवन के सार तत्व को बताने वाली कथा...

प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को जल शक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना

Image
प्रधानमंत्री के रेडियो संबोधन के माध्यम से जुड़ने, सुझाव देने और सहभागी शासन का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान करता है: स्वतन्त्र देव सिंह जौनपुर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किये। पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात ने सबको एक साथ लाने का काम किया है। उन्होंने वीर सावरक का जिक्र करते हुए कहा कि वीर सावरकर का व्यक्तित्व शक्ति और विशालता का था। उनका निडर और स्वाभिमानी स्वभाव गुलामी की मानसिकता को बर्दाश्त नहीं कर सका। उक्त कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह ने जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के साथ जिला जौनपुर के शक्ति केंद्र बिशुनपुर के बूथ सीठापुर में जिला मंत्री प्रमोद यादव के आवास पर लगे एलईडी पर सुबह 11 बजे सुने। कार्यक्रम के उपरान्त वहा उपस्थित जिलाध्यक्ष पुष्पराज सहित सभी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेडियो के माध्यम से देशभर की जनता तक पहुंचने का एक माध्यम है। सरकार के मुताबिक मन की बात प्रत्येक नागरिक को प्र...

अरूण कुमार सिह बने अखण्ड राजपुताना सेवा संघ के जौनपुर जिला अध्यक्षराष्टीय अध्यक्ष आरपी सिह ने प्रेस वार्ता में की अध्यक्ष पद की घोषणा

Image
  अभिषेक यादव संवाददाता जनधमाका टाइम्स  महराजगंज(जौनपुर ) अखण्ड राजपुताना सेवा संघ के राष्टीय अध्यक्ष आर पी सिह ने महराजगंज के लोहिन्दा कार्यालय पर गुरूवार देर शाम एक प्रेस वार्ता के दौरान महराजगंज के सराय गौरा गांव निवासी पूर्व प्रधान अरूण कुमार सिह को जौनपुर जनपद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किये जाने की घोषणा की !  प्रेस वार्ता मे अखण्ड राजपूताना सेवा संघ के राष्टीय अध्यक्ष आर पी सिह ने कहा कि अरूण कुमार सिह को जिलाध्यक्ष बनाये जाने से अखण्ड राजपूताना सेवा संघ में और नया जोश आयेगा जो अपना धर्म निभायेगा ! उन्होने कहा कि क्षत्रियो का धर्म है अन्याय के खिलाफ खडा होकर न्याय की स्थापना करना ! हम राजपूत सनातनी है !भगवान राम और रामायण हमारी जीवन पद्धति है ! जांतिवाद वही बढाते है जिन्हे साधन संसाधन की जरूरत होती है ! क्षत्रिय अपना धर्म निभाते है राजपूतो को जांतिवाद छुआछूत से कोई मतलब नही है !भगवान राम शबरी के घर जाकर उनके जूठे बेर खाया !बालू बंदर     उनके सहयोगी रहे ! हम सनातनी है राम और रामायण पद्धति मेरी है  अखण्ड राजपुताना सेवा संघ देश के 14 राज्य...

जिले के दो पूर्ति निरीक्षक बने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी

Image
बदलापुर(जौनपुर) जिले के दो पूर्ति निरीक्षकों की पदोन्नति क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के पद पर हुई है। उनकी पदोन्नति से परिजनों में हर्ष व्याप्त है। उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग ने गठित विभागीय पदोन्नति सीमित की संस्तुति के आधार पर बदलापुर के पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार साहनी एवं सदर तहसील की पूर्ति निरीक्षक अमिता द्विवेदी की पदोन्नति क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के पद पर किया है। एसडीएम ऋषभ पुंडीर ने पदोन्नति के बाद दोनों पूर्ति निरीक्षकों को बधाई दी है। गौरतलब है कि अमिता द्विवेदी जौनपुर में 22 जुलाई वर्ष 2021 से पूर्ति निरीक्षक के पद पर सेवा दे रही हैं वही विजय कुमार साहनी वर्ष 2021में अगस्त माह से सेवा दे रहे हैं। प्रोन्नति की खबर मिलते ही विभागीय लोगों ने भी पूर्ति निरीक्षक द्वय को बधाई दिया है।

संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत

Image
जौनपुर। थाना रामपुर क्षेत्र के ग्राम सकरा में एक विवाहिता की   भोर में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिवार के लोग शव का दाह संस्कार करने के लिए ले जा रहे थे, तभी मायके पक्ष के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुराल पक्ष के लोगों ने छत से गिरकर मौत होने की बात कर रहे है। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि 27 वर्षीया प्रीति सिंह   पत्नी राहुल सिंह बुधवार की भोर में लगभग तीन बजे बरसात होने के भय से अचानक छत से नीचे गिर पड़ीं। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। रामपुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी मायके पक्ष के लोगों को दी गई। कुछ देर के बाद मृतका के भाई अतुल सिंह पहुंचे। सहमति से शव दाह संस्कार करने वाराणसी ले जा रहे थे। इसी बीच भाई अतुल सिंह को कुछ संदिग्ध लगा। ऐसे में उन्होंने शव को पोस्टमार्टम करने की बात कहते हुए कंट्रोल रूम जौनपुर को फोन कर दिया। पुलिस ने शव को वापस मंगाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ मड़ियाहूं व थानाध्यक्ष रामपुर चंदन राय म...

संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत

Image
जौनपुर। थाना रामपुर क्षेत्र के ग्राम सकरा में एक विवाहिता की   भोर में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिवार के लोग शव का दाह संस्कार करने के लिए ले जा रहे थे, तभी मायके पक्ष के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुराल पक्ष के लोगों ने छत से गिरकर मौत होने की बात कर रहे है। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि 27 वर्षीया प्रीति सिंह   पत्नी राहुल सिंह बुधवार की भोर में लगभग तीन बजे बरसात होने के भय से अचानक छत से नीचे गिर पड़ीं। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। रामपुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी मायके पक्ष के लोगों को दी गई। कुछ देर के बाद मृतका के भाई अतुल सिंह पहुंचे। सहमति से शव दाह संस्कार करने वाराणसी ले जा रहे थे। इसी बीच भाई अतुल सिंह को कुछ संदिग्ध लगा। ऐसे में उन्होंने शव को पोस्टमार्टम करने की बात कहते हुए कंट्रोल रूम जौनपुर को फोन कर दिया। पुलिस ने शव को वापस मंगाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ मड़ियाहूं व थानाध्यक्ष रामपुर चंदन राय म...

दो युवकों पर बिजली गिरी , एक की मौत

Image
जौनपुर। जिले के महराजगंज  क्षेत्र के एक गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया है ।घटना के समय दोनों टीन सेट के घर में बैठकर बातचीत कर रहे थे जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गोंदालपुर निवासी 40 वर्षीय समरजीत पुत्र रामजस अपने पड़ोसी 35 वर्षीय विनोद यादव पुत्र रामप्रसाद के घर में बैठकर बातचीत कर रहे थे कि अचानक तेज बारिश होने लगी तो दोनों बगल स्थित टीन सेट के घर में चले गये जहा तेज बारिश और बादल के साथ आकाशी बिजली गिरी  जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गये।  शोर सुनकर मौैके पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई दोनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहा डॉक्टरों ने समरजीत को मृत घोषित कर दिया वही विनोद को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया ।

टीबी मरीजों को ठाकुरबाड़ी ने पोषाहार किट बांटा

Image
जौनपुर, 25 मई 2023।  प्रधानमंत्री टीबीमुक्त भारत अभियान योजना के तहत गुरुवार को सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की ओर से गोद लिए गए टीबी मरीजों को सिंगरामऊ स्थित संस्था के मुख्यालय गौरी शंकर मंदिर पर पोषाहार किट का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ लक्ष्मी सिंह ने मरीजों की हौसला अफजाई करते हुए उनसे उनके स्वास्थ्य तथा दवा मिलने की स्थितियों आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने 2025 तक टीबीमुक्त भारत का संकल्प दोहराया।     संस्था की प्रमुख डॉ अंजू सिंह ने बताया की टीबी रोगियों को पोषाहार आहार वितरण के साथ-साथ फॉलोअप लिया जाता है। उन्हें न्यूट्रीशनल सपोर्ट के साथ -साथ वोकेशनल सपोर्ट भी दिया जाता है। इससे मरीजों के स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है। सरकार ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हर गांव को टीबी मुक्त करने की योजना बनाई है। यह कार्य शुरू भी हो चुका है। समाज को  टीबीमुक्त बनाने के लिए सबके सहयोग की जरूरत है। उन्होंने बताया संस्था ने जौनपुर के अलावा बिहार में भी 21 टीबी मरीजों को गोद लिया है। उन...

पान की गुमटी राख, 26 हजार की क्षति

Image
जौनपुर। नौपेड़वा क्षेत्र स्थित तिवारी पान भंडार की दुकान में   आग लग गई। बाजारवासियों ने कड़ी मेहनत की लेकिन वे आग पर काबू नहीं पा सके जिससे गुमटी जलकर राख हो गई। पीड़ित के अनुसार करीब 20 हजार का सामान जलकर राख हो गया। वहीं नगद छः हजार रुपए भी जल गए। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।  सुल्तानपुर गांव निवासी मुन्ना तिवारी तंबाकू, सिगरेट, पान मसाले की दुकान चलाते हैं। मंगलवार देर रात दुकान में आग लग गई। संदीप जायसवाल ने उन्हें फोन कर बताया कि दुकान के अंदर आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। गुमटी के अंदर से आग की लपटें निकल रही थीं। अंदर धुंआ और आग होने के कारण कोई हिम्मत नहीं जुटा सका। पानी डाल कर आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान राख हो चुका था। मुन्ना तिवारी का कहना है कि आग में करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। दुकान के अंदर बिजली का कनेक्शन नहीं था।